19 C
London
Tuesday, June 16, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली के LNJP अस्पताल में होगा कैंसर का फ्री इलाज, आई 25...

दिल्ली के LNJP अस्पताल में होगा कैंसर का फ्री इलाज, आई 25 करोड़ की आधुनिक मशीन

Published on

नई दिल्ली

एलएनजेपी अस्पताल में अब आधुनिक रेडिएशन मशीन से भी कैंसर के इलाज की सुविधा फ्री में उपलब्ध होगी। 25 करोड़ की लागत से यह मशीन मंगाई गई है, जो अब तक के कैंसर के इलाज में सबसे आधुनिक मशीनों में से एक हैं। हाई इंड एनर्जी वाली लीनियर एक्सीलेटर कैंसर मशीन कई मायनों में बाकी रेडिएशन मशीनों से बेहतर है। सबसे महत्वपूर्ण यह है कि इसमें हाई डोज दिया जाता है, लेकिन बहुत कम समय के लिए। यानी हाई डोज की वजह से कम समय में इलाज पूरा हो जाता है। अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर डॉक्टर सुरेश कुमार ने कहा कि नवंबर में इसकी शुरुआत कर दी जाएगी।

अस्पताल के कैंसर स्पेशलिस्ट ने कहा कि एलएनजेपी में जो मशीन लगाई गई है, वह हाई इंड एनर्जी है। इसमें 5 एनर्जी इलेक्ट्रॉन की है और 2 एनर्जी प्रोटॉन की है। इसके अलावा इसमें प्लेटिनिंग फिल्टर फ्री बीम है, जिससे हाई डोज रेट से रेडिएशन की जा सकती है और समय कम लगता है। कम समय के लिए हाई डोज देने से भी इलाज पूरा हो जाता है। डॉक्टर ने दावा किया कि एम्स में यह मशीन है, लेकिन एलएनजेपी की मशीन उससे भी आधुनिक है।

डॉक्टर का कहना है कि मशीन इंस्टॉल कर दी गई है, लेकिन अभी शुरू नहीं हुई है। रेगुलेटरी अथॉरिटी को पत्र लिख दिया गया है, वहां से अनुमति मिलने के बाद इसे शुरू किया जाएगा। पूरी उम्मीद है कि नवंबर तक इसकी शुरुआत हो जाएगी। उन्होंने कहा कि इस एडवांस हाई एंड एनर्जी से कैंसर का इलाज उन मरीजों में किया जाता है, जिनमें फोसर रेडिएशन की जरूरत होती है। यह कम समय में बेहतर इलाज करती है।

एलएनजेपी के डॉक्टर ने बताया कि इस आधुनिक मशीन से अगर प्राइवेट सेंटर में इलाज कराया जाए, तो खर्च 5 से 7 लाख रुपये आता है। जबकि लोअर एनर्जी वाली मशीन से इलाज का खर्च ढाई से तीन लाख रुपये है। एलएनजेपी में यह इलाज पूरी तरह से फ्री किया जाएगा। अस्पताल में औसतन हर साल ढाई हजार से ज्यादा कैंसर के मरीज आते हैं। यहां कैंसर का डिपार्टमेंट एम्स से भी पुराना है। पीजी की पढ़ाई भी सबसे पहले यहां पर शुरू हुई थी। डॉक्टर ने कहा कि ट्रीटमेंट सेशन में कम समय लगता है, इसलिए अब हम ज्यादा मरीजों का इलाज उतने ही समय में कर पाएंगे। यह कैंसर के मरीजों के लिए वरदान साबित होगा।

Latest articles

मध्य प्रदेश पुलिस पर बड़ा एक्शन: दो टीआई समेत 100 पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज

आगर मालवा। मध्य प्रदेश के आगर मालवा पुलिस की राजस्थान के डग क्षेत्र में...

नीट री-एग्जाम से पहले केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, टेलीग्राम पर लगाई अस्थायी रोक, 22 जून तक पाबंदियां

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम पर अस्थायी रूप से रोक लगाने...

जनसेवा ही प्रशासनिक सेवा का सर्वोच्च उद्देश्य, संवेदनशीलता और निष्पक्षता से करें कार्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास...

राजस्थान में कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ टैक्स फ्री घोषित

जयपुर। राजस्थान सरकार ने बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत अभिनीत हालिया रिलीज फिल्म...

More like this

नीट री-एग्जाम से पहले केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, टेलीग्राम पर लगाई अस्थायी रोक, 22 जून तक पाबंदियां

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम पर अस्थायी रूप से रोक लगाने...

एनटीपीसी के नए सीएमडी चयन की प्रक्रिया तेज, 18 वरिष्ठ अधिकारियों के नाम शॉर्टलिस्ट

नई दिल्ली/भोपाल। देश की सबसे बड़ी बिजली उत्पादक और सरकारी स्वामित्व वाली महारत्न कंपनी...

प्रशांत महासागर में सक्रिय हुआ ‘सुपर अल नीनो’, भारत के लिए बढ़ी चिंता, सूखे की आशंका 60 फीसदी

नई दिल्ली/भोपाल। अमेरिकी मौसम एजेंसी एनओएए (NOAA) ने प्रशांत महासागर में 'अल नीनो' के...