19.5 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराज्यनोएडा की फैक्ट्री में ऐसी भीषण आग, पूरे शहर में दिखा धुएं...

नोएडा की फैक्ट्री में ऐसी भीषण आग, पूरे शहर में दिखा धुएं का गुबार

Published on

नोएडा

उत्तर प्रदेश के नोएडा से आगलगी की बड़ी घटना सामने आई है। केमिकल फैक्ट्री में आग लगने के कारण बड़ा नुकसान होने की बात कही जा रही है। आग की भयावहता ऐसी थी कि दूर से ही धुएं का गुबार उठता देखा गया। प्रारंभिक तौर पर आगलगी का कारण शॉट सर्किट बताया जा रहा है। नोएडा के सेक्टर तीन में हुई इस घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया गया। केमिकल फैक्ट्री में आग के आसपास के इलाकों में फैलने देने से रोकने का प्रयास लगातार किया जा रहा है।

नोएडा की केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग की खबर सामने आई है। मामले की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची है। आग बुझाने की कोशिश की जा रही है। फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूरों ने बताया कि अचानक आग लगी और देखते ही देखते यह फैलने लगी। कर्मचारियों ने आग बुझाने की कोशिश की। तत्काल दमकल विभाग को जानकारी दी गई। लेकिन, आग इतनी तेजी से फैली कि फायर ब्रिगेड की टीम को आग बुझाने में कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

फायर ब्रिगेड की आठ टीमों को मौके पर लगाया गया है। समाचार लिखे जाने तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। आग इतनी भीषण थी कि दूर से ही धुएं का गुबार आसमान में उठता दिखा। लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने की कोशिशों में जुटी हुई है। हालांकि, अभी तक आग को आगे फैलने से रोकने में सफलता मिली है।

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this