20.2 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeखेलमैच के दौरान कपड़े उतारकर मैदान में घुसा शख्स, रुका मुकाबला

मैच के दौरान कपड़े उतारकर मैदान में घुसा शख्स, रुका मुकाबला

Published on

क्राइस्टचर्च ,

टी20 वर्ल्ड कप से पहले न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच त्रिकोणीय टी20 सीरीज का आयोजन हो रहा है. इसी कड़ी में क्राइस्टचर्च में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच शनिवार (8 अक्टूबर) को टी20 मुकाबला खेला गया, जहां बाबर आजम ब्रिगेड ने छह विकेट से जीत हासिल की. इस मुकाबले के दौरान एक हैरतअंगेज वाकया देखने को मिला, जब एक नग्न व्यक्ति मैदान में घुस आया.

जिस समय यह वाकया हुआ उस वक्त पाकिस्तान की बल्लेबाजी चल रही थी और कप्तान बाबर आजम के साथ शादाब खान क्रीज पर थे. उस नग्न शख्स ने मैदान के चारों ओर चक्कर लगाए. हालांकि सुरक्षाकर्मियों ने किसी तरह उसे काबू में किया. इस पूरे वाकये के चलते मुकाबला कुछ देर तक रुका रहा. रिपोर्ट्स के मुताबिक उस शख्स को उसे हिरासत में ले लिया गया है और उचित समय पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

पहले भी हो चुका है ऐसा वाकया
यह पहली बार नहीं था जब पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड मैच के दौरान ऐसा वाकया हुआ हो. साल 2020 में पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड टेस्ट मैच के दौरान एक नग्न व्यक्ति पिच पर आ गया था. उस दौरान वह व्यक्ति मोहम्मद रिजवान और केन विलियमसन के सामने से गुजरा. तब भी सुरक्षाकर्मियों को उस शख्स को पकड़ने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी थी.

न्यूजीलैंड ने दिया था 148 रनों का टारगेट
मुकाबले की बात करें तो टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए न्यूजीलैंड ने 20 ओवर्स में आठ विकेट पर 147 रन बनाए थे. डेवोन कॉन्वे ने 35 गेंदों पर 36 रन बनाए, जबकि कप्तान केन विलियमसन ने 30 गेंदों पर 31 रन की पारी खेली. इसके अलावा बाद मार्क चैपमैन ने 16 गेंदों पर तीन चौकों और दो छक्कों की बदौलत 32 रनों का योगदान दिया. पाकिस्तान की ओर से हारिस रऊफ ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए.

बाबर आजम ने खेली मैच जिताऊ पारी
जवाब में पाकिस्तान टीम ने 18.2 ओवर में 148 रनों का टारगेट हासिल कर लिया. कप्तान बाबर आजम ने 53 गेंदों का सामना करते हुए 79 रनों की नाबाद पारी खेली, जिसमें 11 चौके शामिल रहे. शादाब खान ने 22 गेंदों पर दो चौके और दो छक्के की मदद से 34 रनाकर अपने कप्तान का बखूबी साथ दिया. दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 61 रन की साझेदारी हुई, जिसने पाकिस्तान की जीत को आसान बना दिया. न्यूजीलैंड के लिये ब्लेयर टिकनर ने दो विकेट लिये, जबकि ट्रेंट बोल्ट और टिम साउदी को एक-एक विकेट हासिल हुआ

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...