11.7 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeराज्य2 साल पहले घर से लापता हुई थी लड़की, अब प्रेमी के...

2 साल पहले घर से लापता हुई थी लड़की, अब प्रेमी के घर में गड़ा मिला कंकाल, पुलिस के भी उड़े होश

Published on

फिरोजाबाद

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में हैरतअंगेज मामला सामने आया है। पुलिस ने एक लड़की का कंकाल उसके प्रेमी के घर से बरामद किया गया। लड़की पिछले 2 सालों के लापता थी। आरोपियों ने कबूला कि खुशबू भागकर प्रेमी के पास आ गई थी लेकिन वे लोग घर में रखने के लिए तैयार नहीं हुए।

CO सिरसागंज अनिवेश सिंह ने बताया कि 23 नवंबर 2020 को खुशबू नाम की एक लड़की के गुम होने का मुकदमा लिखा गया था। जांच में पता चला कि उसके गौरव नाम के एक लड़के से प्रेम प्रसंग था। गौरव ने पूछताछ में कबूल किया कि उसने खुशबू को अपने घर में दफना दिया था। गौरव और उसके पिता को गिरफ्तार किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार फिरोजाबाद के सिरसागंज थाना क्षेत्र के किठौत गांव की निवासी खुशबू का गांव के ही गौरव नामक युवक के साथ प्रेम संबंध बन गया था। हालांकि गौरव उसे अपने साथ नहीं रखना चाहता था। लड़की भागकर युवक के घर चली गई। इस बात पर हंगामा मचा और आरोपी ने परिजन के साथ मिलकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं, लाश को जमीन के अंदर गाड़ दिया।

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक अपने भाई अर्जेश, अक्षय, मां ज्ञान देवी और पिता मुन्नालाल के साथ ही फरार हो गया। इधर लड़की की खोजबीन शुरू हुई। उसकी मां ने सिरसागंज पुलिस में गौरव और साथियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी। तब से पुलिस गौरव की तलाश में जुटी हुई थी। शनिवार को उसे गिरफ्तार किया, जिसके बाद मामला खुला।

Latest articles

एमपी नगर में युवतियों के बीच सड़क पर विवाद, मारपीट का वीडियो वायरल

भोपाल भोपाल के एमपी नगर जोन-2 इलाके में रविवार देर रात कुछ युवतियों के बीच...

इकबाल मैदान का नाम बदलने के बयान पर विवाद, मुस्लिम त्यौहार कमेटी का प्रदर्शन

भोपाल भोपाल में ऐतिहासिक इकबाल मैदान का नाम बदलने को लेकर विवाद तेज हो गया...

काटजू अस्पताल में नवजात की मौत पर भारी हंगामा: डॉक्टरों ने खुद को कमरों में किया बंद

भोपाल शहर के कैलाशनाथ काटजू अस्पताल में एक नवजात शिशु की मौत के बाद स्थिति...

विधानसभा में ‘युवा विधायक सम्मेलन’ का आगाज: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया उद्घाटन

भोपाल मप्र विधानसभा परिसर में दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' का भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...