29.7 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeखेलपृथ्वी छू रहे 'आकाश', 46 गेंद में सेंचुरी, प्रचंड फॉर्म के बावजूद...

पृथ्वी छू रहे ‘आकाश’, 46 गेंद में सेंचुरी, प्रचंड फॉर्म के बावजूद भारतीय टी-20 वर्ल्ड कप टीम से बाहर

Published on

राजकोट

भारतीय बल्लेबाज पृथ्वी साव प्रचंड फॉर्म में चल रहे हैं। भारत के सबसे बड़े टी-20 टूर्नामेंट यानी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में वह बल्ले से आग बरसा रहे हैं। मुंबई के इस कप्तान ने आज असम के खिलाफ सिर्फ 46 गेंद में सेंचुरी ठोक दी। 61 बॉल में खेली गई 134 रन की धमाकेदार पारी के दौरान साव ने 13 चौके और 9 चौके ठोके। साव आज फिर से रंग में थे, 19 गेंद में फिफ्टी ठोकने के बाद तो वह रूके ही नहीं। इस तरह मुंबई ने 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 230 रन का स्कोर खड़ा किया।

पृथ्वी शॉ का इंटरनेशनल क्रिकेट करियर
5 टेस्ट मैच: 339 रन
6 वनडे मैच: 189 रन
1 टी-20 मैच: 00 रन

रन बनाने के बावजूद टीम से क्यों बाहर?
दाएं हाथ के इस खतरनाक ओपनर ने आखिरी इंटरनेशनल मैच पिछले साल खेला था। वह घरेलू क्रिकेट में लगातार रन बना रहे हैं, लेकिन इसके बाद भी भारत के लिए खेलने का मौका नहीं मिला। वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे दौरे पर स्टार खिलाड़ियों को आराम मिला, फिर भी साव की टीम में वापसी नहीं हुई। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज में भी उन्हें टीम में शामिल नहीं किया गया है। इस सीरीज से पहले न्यूजीलैंड ए के खिलाफ इंडिया ए के लिए तूफानी बल्लेबाजी की थी। टीम में जगह न मिलने पर वह निराश भी हैं। काफी मेहनत करने और रन बनाने के बावजूद नजरअंदाज किए जाने पर वह मायूस हैं।

परफेक्ट टी-20 ओपनर
2018 अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम के कप्तान साव ने उसी साल भारत के लिए टेस्ट डेब्यू किया था। उन्होंने उस मुकाबले में शतक भी जड़ा था, लेकिन उसके बाद ही उनका करियर ग्राफ नीचे आया है। इंडिया के लिए तीनों फॉर्मेट में डेब्यू कर चुके पृथ्वी ने वेस्टइंडीज के खिलाफ राजकोट में डेब्यू मैच खेला था। वर्ल्ड कप गई टीम इंडिया में सूर्यकुमार यादव को छोड़कर कोई भी वैसा विस्फोट बल्लेबाज नजर नहीं आता, जैसी क्षमता पृथ्वी के पास है। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टूर्नामेंट के मौजूदा सीजन में पृथ्वी हर मैच में अपनी छाप छोड़ रहे हैं। हर मैच में 150 से अधिक के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं।

मिजोरम VS 34 गेंदों पर 55 नाबाद
मध्यप्रदेश VS 12 गेंदों पर 29 रन
असम VS 61 गेंदों पर 134 रन

Latest articles

देश की पहली कमर्शियल कोल-टू-अमोनियम नाइट्रेट परियोजना का आज शिलान्यास करेंगे पीएम मोदी, बीएचईएल और कोल इंडिया का बड़ा कदम

झारसुगुड़ा/भोपाल। भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने और औद्योगिक आत्मनिर्भरता को गति देने...

बीमा अस्पताल की बदहाली के खिलाफ आज सोनागिरी में मजदूरों का हल्लाबोल

भोपाल। केंद्र सरकार के अधीन जाने के बाद से लगातार बदहाली का दंश झेल...

मप्र विधानसभा के मानसून सत्र में पेश होगा अवैध कॉलोनियों पर सख्त कानून, 10 साल तक की सजा का प्रावधान

भोपाल। प्रदेश में अवैध कॉलोनियों के निर्माण पर लगाम लगाने के लिए राज्य सरकार...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...