22 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराज्यमुलायम का सबसे बड़ा फैन, इस मासूम की बातें सुन दंग रह...

मुलायम का सबसे बड़ा फैन, इस मासूम की बातें सुन दंग रह जाएंगे, अखिलेश ने भेजी गाड़ी

Published on

कानपुर

समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन से पूरे देश को बड़ा झटका लगा, उनके अंतिम संस्कार के दौरान इटावा के सैफई में भारी जनसैलाब शामिल हुआ था। वहीं मुलायम सिंह यादव के निधन की खबर सुनकर महाराजगंज के नौतनवा में रहने वाला दस साल का बच्चा श्यामलाल यादव बेचैन हो उठा। श्माललाल आखिरी बार मुलायम सिंह को देखने के लिए घर पर बिना किसी को बताए अकेले ही सैफई की तरफ निकल पड़ा। वह ट्रेन से इटावा तक पहुंच भी गया, लेकिन रास्ता भटकने की वजह से अपनी मंजिल सैफई तक नहीं पहुंच पाया। वहीं कानपुर (Kanpur) रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने उसे रोक लिया और परिवार को जानकारी दी। चर्चा है कि जब अखिलेश यादव तक यह सूचना पहुंची, तो श्यामलाल के लिए उन्होंने गाड़ी भेजी है। गाड़ी से श्यामलाल को उसकी इच्छा पूरी करने के लिए महाराजगंज से इटावा लाया जाएगा।

श्याललाल यादव, महाराजगंज के नौतनवा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मल्हनी फुलवारिया का रहने वाला है। कानुपर रेलवे स्टेशन पर उसने बड़ी मासूमियत से सारी बात बताई। श्यामलाल यादव ने कहा कि नौतनवा विधानसभा का रहने वाला हूं। मुझे पता चला कि मुलायम सिंह यादव दुनिया में नहीं रहे। इसके बाद जिन कपड़ों में घर पर था, उसी में निकल पड़ा। लक्ष्मीपुर स्टेशन से अकेले ही गोरखपुर आया। गोरखपुर से लखनऊ आया। लेकिन इटावा पहुंचकर रास्ता भटक गया तो अब कानपुर स्टेशन पर बैठा हूं। मन कर रहा था, मुलायम सिंह यादव की अंत्योष्टि में शामिल होने जाऊं। जब श्यामलाल से पूछा गया कि क्या अब भी मुलायम सिंह के परिवार से मिलने जाओगे तो बड़े अफसोस के साथ कहा, क्या करें अब घर वाले आ रहे है। घर वाले रो रहे थे, बिना बताए यहां आया हूं। नन्हे श्यामलाल ने खुद को समाजवादी पार्टी का स्टार प्रचारक बताया।

अखिलेश यादव पूरी करेंगे मासूम की इच्छा
बताया जा रहा है कि कानपुर जीआरपी ने श्यामलाल के परिवार को उसकी सूचना दे दी है। परिवार उसे लेने के लिए महाराजगंज से निकल चुका है। दूसरी तरफ बच्चे का वीडियो वायरल होने के बाद मामला अखिलेश यादव तक पहुंच गया। चर्चा है कि अखिलेश यादव ने महाराजगंज से बच्चे को इटावा ले जाने के लिए एक गाड़ी भी भेजी है, ताकि उसकी इच्छा पूरी की जा सके।

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...