21.2 C
London
Monday, April 27, 2026
HomeUncategorizedसाउथ एक्ट्रेस अपर्णा वास्तारे का कैंसर से निधन, चौथे स्टेज पर पता...

साउथ एक्ट्रेस अपर्णा वास्तारे का कैंसर से निधन, चौथे स्टेज पर पता चली थी जानलेवा बीमारी, परिवार में केवल पति

Published on

अपनी सुनहरी आवाज और खुशमिजाज पर्सनैलिटी के लिए मशहूर कन्नड़ एक्ट्रेस और एंकर अपर्णा वास्तारे का गुरुवार को निधन हो गया। वह 57 वर्ष की थीं। कैंसर ने उनकी जान ले ली। हाल के दिनों में, अपर्णा ने नम्मा मेट्रो में कन्नड़ भाषा में अपनी आवाज दी थी। मेट्रो यात्री इस बात से अच्छी तरह वाकिफ हैं। चिक्कमगलुरु के कदुर तालुक के पनाचनहल्ली में जन्मीं अपर्णा बेंगलुरु में पली-बढ़ीं, जहां उनके पिता एक कन्नड़ प्रकाशन में फिल्म पत्रकार थे। अपर्णा को जल्द ही संगीत, साहित्य और संस्कृति में इंट्रेस्ट आया। 1985 की कन्नड़ फिल्म ‘मसानदा होवु’ में उन्होंने अपनी शुरुआत की।

उन्होंने ‘रिबेल स्टार’ अंबरीश के साथ अभिनय किया था। 1990 के दशक में, अपर्णा ने ऑल इंडिया रेडियो के साथ एक रेडियो जॉकी और डीडी चंदना पर एक एंकर के रूप में काम करना शुरू किया। बाद में उन्होंने ‘मूडला माने’ और ‘प्रीति इलाडा मेले’ जैसे हिट टेलीविजन सीरियल में काम किया।

साउथ एक्ट्रेस अपर्णा वास्तारे
अपर्णा के साथ कई सीरियल में काम करने वाली कन्नड़ फिल्म और थिएटर एक्ट्रेस पद्मजा राव ने कहा कि वह अपने दोस्त के निधन से स्तब्ध हैं। पद्मजा ने डीएच को बताया, ‘हम एक साल से नहीं मिले हैं। मैं शोक मनाने में भी सक्षम नहीं हूं। मैं रो भी नहीं सकती।’

दोस्तों ने बताया कैसी थीं अपर्णा
उन्होंने अपर्णा को कन्नड़ भाषा पर पकड़ वाली एंकर बताया। उन्होंने कहा कि वह खाने की भी बहुत शौकीन थीं। पद्मजा के मुताबिक, अपर्णा कुछ समय से अस्वस्थ थीं, उनका वजन कम हो गया था और वह कमजोर दिख रही थीं। बेंगलुरु स्थित रेडियो जॉकी, पत्रकार और एंकर वसंती हरिप्रकाश अपर्णा को आकाशवाणी एफएम रेनबो में एंकर के तौर पर उनके दिनों से जानते थे। उन्होंने कहा कि वह एक प्रोफेशनल थीं और अपने काम में बहुत अच्छी थीं।

अपर्णा के पति
अपर्णा के परिवार में उनके पति नागराज वास्तारे हैं। ये दोनों बानाशंकरी 2रे स्टेज में रहते थे। पत्रकारों से बात करते हुए नागराज ने कहा कि अपर्णा फेफड़ों के कैंसर से पीड़ित थीं, जिसका पता दो साल पहले जुलाई में चला था। वो चौथे स्टेज पर थीं।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...