11.3 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeभोपालराशन कार्ड के लिए जानें क्यों उपभोक्ताओं को दो बार लगाना पड़ेगा...

राशन कार्ड के लिए जानें क्यों उपभोक्ताओं को दो बार लगाना पड़ेगा अंगूठा?

Published on

बुरहानपुर

सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत मिलने वाले राशन के लिए कुछ नियम बदले गए हैं। अब उपभोक्ताओं को एक बार नहीं, बल्कि दो बार अंगूठा लगाना पड़ेगा। केंद्र और राज्य सरकार की ओर से गरीबी रेखा में आने वाले हरेक व्यक्ति को 5-5 किलो अनाज मिलता है। इसलिए केंद्र और राज्य सरकार के नाम से दो बार अंगूठा लगाना पड़ेगा।

इस महीने से नए कानून लागू
अभी तक सर्वजनिक वितरण प्रणाली केंद्र पर एक बार अंगूठा लगाने पर उपभोक्ता को आसानी से राशन मिल जाया करता था, लेकिन इस महीने से यह व्यवस्था बदल जाएगी। अब केंद्र और राज्य सरकार की ओर से मिलने वाले अलग-अलग राशन के लिए दो बार अंगूठा लगाना पड़ेगा। इससे राशन दुकान संचालकों के साथ उपभोक्ताओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। यह नियम मध्य प्रदेश के सभी जिलों में लागू किया गया है।

केंद्र और राज्य सरकारों की ओर से मिलता है 5-5 किलो अनाज
उपभोक्ताओं को मध्य प्रदेश सरकार की ओर से 5 किलो और प्रधानमंत्री योजना के तहत 5 किलो राशन मिल रहा है। इसका वितरण कंट्रोल दुकान से किया जाता है। उपभोक्ताओं को एक बार अंगूठा लगाने पर राशन मिल जाया करता था, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। अब उन्हें दो बार अंगूठा लगाना पड़ेगा।

यह होगी परेशानी
उपभोक्ताओं और दुकानदारों के लिए एक बार अंगूठा लगाना ही परेशानी का कारण होता है। सर्वर डाउन होने और सॉफ्टवेयर में बदलाव के चलते अब परेशानियां बढ़ जाएंगी। बुरहानपुर में राशन दुकान संचालित करने वाले साजिद खान ने बताया कि सॉफ्टवेयर में बदलाव के कारण उपभोक्ताओं को दो बार अंगूठा लगाना पड़ेगा। इसमें 10 से 15 मिनट का समय लगेगा जिसका समाधान नहीं हो पा रहा है।

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...