19.6 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराज्यकार की डिग्गी में रखे थे बर्थडे पार्टी के गुब्बारे, वे फटे...

कार की डिग्गी में रखे थे बर्थडे पार्टी के गुब्बारे, वे फटे और… यह घटना हर किसी के लिए सबक है

Published on

मुंबई

जन्मदिन की पार्टी से लौट रहे परिवार के साथ उस वक्त घटना हो गई जब वे लोग कार में सवार थे। परिवार चार साल के बेटे का जन्मदिन मनाकर लौट रहा था कि तभी कार में तेज धमाका हो गया। दरअसल पार्टी के बाद वापसी के वक्त परिवार के लोगों ने बचे गुब्बारों को कार में बूटस्पेस की जगह भर लिया। तभी अचानक गुब्बारे फटने लगे और कार में आग लग गई। इस घटना में परिवार के तीन लोग घायल हो गए। वहीं घटना का कारण पता चलने पर परिवार के होश उड़ गए। पता चला कि गुब्बारे वाले ने हीलियम की जगह पर हाइड्रोजन गैस भर दी थी, जिसकी वजह से यह घटना हो गई।

पीड़ित परिवार ने गुब्बारे वाले पर लगाया आरोप
कार के अंदर गैस से भरे गुब्बारे फट गए, जिससे आग लग गई। घटना में चार साल का बच्चा जिसका जन्मदिन मनाकर परिवार लौट रहा था, लड़के सहित परिवार के तीन सदस्य घायल हो गए। दरअसल गुब्बारे हीलियम (सुरक्षित) के बजाय अत्यधिक ज्वलनशील हाइड्रोजन गैस से भरे हुए थे। परिवार ने कहा कि विक्रेता ने उन्हें इस बारे में नहीं बताया। लड़के की मां ने बताया कि यह विस्फोट उनकी कार के अंदर तब हुआ, जब वे बर्थडे पार्टी से घर जा रहे थे।

महिला ने बताया कि बचे हुए गुब्बारों को हम बूट स्पेस में लोड कर रहे थे। हम लोग बिल्डिंग के प्रवेश द्वार पर करीब-करीब पहुंच ही चुके थे कि तभी गुब्बारे फूटने लगे। जिसके बाद आग लग गई और धुएं का गोला उठने लगा। एडटेक फर्म के 37 वर्षीय कर्मचारी ने कहा, “कौन जानता था कि गुब्बारे इस पैमाने की आपदा का कारण बन सकते हैं।” उन्होंने गुब्बारे बेचने वाले पर सीधा आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें हीलियम की जगह हाइड्रोजन के इस्तेमाल की जानकारी देनी चाहिए थी।

Latest articles

आकाशीय बिजली गिरने से 12 वर्षीय बालिका की मौत, प्रदेशभर में आंधी-बारिश का दौर

भोपाल। मप्र में सोमवार को प्री-मानसूनी गतिविधियां तेज रहीं। प्रदेश के कई जिलों में...

भोपाल के हुजूर क्षेत्र में 5 अवैध कॉलोनियों पर चली जेसीबी, सड़कें और बाउंड्रीवॉल जमींदोज

भोपाल। राजधानी के हुजूर अनुभाग क्षेत्र में अवैध रूप से विकसित हो रही कॉलोनियों...

More like this

71 साल की उम्र में बने चार्टर्ड अकाउंटेंट, ताराचंद अग्रवाल ने पेश की मिसाल

राजस्थान। उम्र केवल एक संख्या है और यदि लक्ष्य हासिल करने का जज्बा हो...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...