14.4 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeराज्यबिहार में डिजिटल अरेस्ट में बेतहाशा बढ़ोतरी, 2024 में ठगी के 301...

बिहार में डिजिटल अरेस्ट में बेतहाशा बढ़ोतरी, 2024 में ठगी के 301 मामले आए सामने

Published on

पटना,

बिहार में डिजिटल अपराधों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है. साल 2024 में अब तक 301 डिजिटल फ्रॉड के मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें 10 करोड़ रुपये की ठगी हुई है. यह जानकारी आर्थिक अपराध इकाई (साइबर सेल) के डीआईजी मनवजीत सिंह ढिल्लो ने सोमवार को दी.

न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक ढिल्लो ने बताया कि साइबर सेल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लगभग 1.5 करोड़ रुपये की ठगी को रोकने में सफलता हासिल की है. यह कार्रवाई शिकायतकर्ताओं द्वारा पोर्टल और हेल्पलाइन नंबर पर दर्ज कराई गई शिकायतों के आधार पर की गई है.

दक्षिण-पूर्वी एशियाई देश से ज्यादातर फ्रॉड के मामले
साइबर अपराधों का विश्लेषण करने पर पता चला है कि अधिकांश फ्रॉड का मुख्य सोर्स दक्षिण-पूर्वी एशियाई देश हैं, जिनमें कंबोडिया, म्यांमार, थाईलैंड, वियतनाम और लाओस शामिल हैं. इन देशों का उपयोग साइबर अपराधी बिहार के युवाओं को डिजिटल अपराधों में फंसाने के लिए कर रहे हैं.

विदेशों में रह रहे बिहार के नागरिकों पर जांच
डीआईजी ने बताया कि बिहार के लगभग 374 नागरिकों की पहचान की जा रही है, जो इन देशों में गए थे और वीज़ा की अवधि समाप्त होने के बाद भी वहां रह रहे हैं. संबंधित अधिकारियों द्वारा इन मामलों की गहराई से जांच की जा रही है.

साइबर सेल ने यह भी खुलासा किया है कि कुछ एजेंट ऐसे अपराधों को बढ़ावा देने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं. इन एजेंट्स की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है, और उनके खिलाफ सख्त कदम उठाए जाने की योजना है.

डीआईजी ढिल्लो ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार के डिजिटल लेनदेन करते समय सतर्क रहें और अनजान लिंक या कॉल्स से बचें. साथ ही, किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत शिकायत करें.

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

सेवानिवृत्त न्यायाधीश अनुभव की अमूल्य धरोहर, युवा पीढ़ी इनसे सीखे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। एसोसिएशन ऑफ रिटायर्ड जजेज और राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (राल्सा) के संयुक्त...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को दी विदाई

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को जयपुर के स्टेट हैंगर पर उपराष्ट्रपति सी.पी....