22.1 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराज्यखुशखबरी! बिहार सरकार का बड़ा ऐलान, प्रत्येक किसान परिवार को मिलेंगे 3500...

खुशखबरी! बिहार सरकार का बड़ा ऐलान, प्रत्येक किसान परिवार को मिलेंगे 3500 रुपये

Published on

नई दिल्ली,

बिहार सरकार ने किसानों को दिवाली और छठ का गिफ्ट दिया है. राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस वर्ष सूखे का सामना कर रहे जिलों के प्रत्येक किसान परिवार को 3500 रुपये देने का फैसला किया है. सरकार के आदेश के मुताबिक, किसानों के खाते में ये राशि छठ त्योहार से पहले भेज दी जाएगी.

हर परिवार को 3500 रुपये
नीतीश कुमार के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर साझा जानकारी के मुताबिक, राज्य के 11 सूखाग्रस्त जिलों के 96 प्रखंडों के 937 पंचायतों के 7841 राजस्व ग्रामों एवं इसके अंतर्गत आने वाले सभी गांव, टोलों तथा बसावटों के सभी प्रभावित परिवारों को विशेष सहायता के रूप में 3500 रुपये उनके बैंक खाते में ट्रांसफर की जा रही है. कोई भी प्रभावित परिवार छूटे नहीं, अधिकारियों को इसका ध्यान रखने को कहा गया है.

किसानों को हुआ बेहद नुकसान
बता दें कि इस साल उत्तर भारत के कई राज्यों में कम बारिश के चलते किसानों पर सूखे की मार पड़ी है. बिहार भी इससे अछूता नहीं है. समय से बारिश नहीं होने के चलते एक तो धान की बुवाई में देरी हुई थी. वहीं, दूसरी तरफ जिन लोगों ने किसी तरह से धान की बुवाई कर भी दी तो फसल सूख जाने की वजह से उनकी उपज पर मार पड़ी है. ऐसे में कई परिवारों के सामने जीवनयापन का संकट आ गया है. ऐसे में बिहार सरकार का ये फैसले उनके राज्य के किसानों के लिए राहत लेकर आया है.

उत्तर प्रदेश में भी सूखे की स्थिति
उत्तर प्रदेश के भी 62 जिलों को सूखे की मार झेलनी पड़ी थी. यहां भी किसानों की उपज बुरी तरह से प्रभावित हुई है. किसानों को नुकसान से उबारने के लिए अब सरकार दलहन-तिलहन के बीजों को मुफ्त में बांट रही है. वहीं, राजस्थान और झारखंड जैसे राज्यों में किसानों पर सूखे की मार पड़ी है.

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this