5.7 C
London
Monday, February 16, 2026
HomeUncategorizedइन 10 आतंकवादियों के नाम रट लीजिए, RBI ने जानकारी मांगी है

इन 10 आतंकवादियों के नाम रट लीजिए, RBI ने जानकारी मांगी है

Published on

नई दिल्‍ली

रिजर्व बैंक ने हिज्बुल मुजाहिदीन, लश्कर ए तैयबा और अन्य प्रतिबंधित संगठनों के कुल 10 सदस्यों के बारे में जानकारी मांगी है। इम्तियाज अहमद कंडू, शौकत अहमद शेख, बासित अहमद रेशी… ये उन लोगों में से हैं जिन्हें RBI ने ‘आतंकवादी’ घोषित किया है। अवैध गतिविधि रोकथाम अधिनियम (UAPA) के प्रावधानों के तहत, RBI ने इन ‘आतंकियों’ से जुड़ी कोई भी जानकारी मांगी है। इनके नाम UAPA की चौथे शेड्यूल में भी लिस्‍ट किए गए हैं। इन लोगों में पाकिस्तानी नागरिक हबीबुल्लाह मलिक उर्फ साजिद जट, फिलहाल पाकिस्तान में रह रहा जम्मू कश्मीर के बारामूला का बासित अहमद रेशी, पाकिस्तान में रह रहा जम्मू कश्मीर के सोपोर का इम्तियाज अहमद कांडू उर्फ सजाद, पाकिस्तान में रह रहा जम्मू कश्मीर के पुंछ का जफर इकबाल उर्फ सलीम तथा पुलवामा का शेख जमील उर रहमान उर्फ शेख साहब शामिल हैं।

अन्य लोगों में पाकिस्तान में रह रहा श्रीनगर का बिलाल अहमद बेग उर्फ बाबर, पुंछ का रफीक नाई उर्फ सुल्तान, डोडा का इरशाद अहमद उर्फ इदरीश, कुपवाड़ा का बशीर अहमद पीर उर्फ इम्तियाज और पाकिस्तान में रह रहा बारामूला का शौकत अहमद शेख उर्फ शौकत मोची शामिल हैं।

रिजर्व बैंक की ओर से जारी आतंकवादियों की सूची
इन 10 ‘आतंकियों’ के नाम जुड़ने के बाद सूची में कुल 48 नाम हो गए हैं। गृह मंत्रालय ने 4 अक्‍टूबर के नोटिफिकेशन में इन 10 को आतंकवादी घोषित किया था। MHA के अनुसार, ये सभी जैश-ए-मोहम्‍मद, हिज्‍बुल मुजाहिदीन, लश्‍कर-ए-तैयबा जैसे आतंकी संगठनों से जुड़े हुए हैं।

लश्कर के आतंकी को ग्लोबल टेररिस्ट घोषित करने में चीन का अड़ंगा
चीन ने पाकिस्तान के लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी शाहिद महमूद को ग्लोबल टेररिस्ट की लिस्ट में डालने में अड़ंगा डाल दिया। संयुक्त राष्ट्र में भारत और अमेरिका की ओर से पिछले हफ्ते यह प्रस्ताव पेश किया गया था। चार महीने में यह चौथी बार है, जब चीन ने किसी पाकिस्तानी आतंकी को प्रतिबंधित सूची में डालने की कोशिश में रुकावट खड़ी की हैं। शाहिद कराची का रहने वाला है। उस पर आतंकी संगठन के लिए फंड जुटाने का आरोप है।

Latest articles

रिटायर्ड कर्मचारी से 14 हजार रुपये की चोरी, दो महिलाओं की सोने की चेन उड़ी

भोपाल। राजधानी भोपाल में अलग-अलग स्थानों पर चोरी की तीन वारदातें सामने आई हैं। एक...

Indian Administrative Service अधिकारी श्री मनीष सिंह ने आयुक्त जनसंपर्क एवं प्रबंध संचालक, म.प्र. माध्यम का पदभार संभाला

भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी श्री मनीष सिंह ने शनिवार को आयुक्त जनसंपर्क...

टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की पाकिस्तान पर ऐतिहासिक जीत, 61 रन से हराया

भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को 61 रन से करारी शिकस्त देकर...

भेल के हबीबगंज इंडस्ट्रियल एरिया में फैब्रिकेशन फैक्ट्री के गोदाम में आग, दो घंटे बाद पाया काबू

भोपाल भेल के हबीबगंज स्थित इंडस्ट्रीज एरिया में इंटर स्टेट बस टर्मिनल के सामने स्थित...

More like this

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...

बाबूलाल गौर महाविद्यालय में गणतंत्र दिवस पर राठौर को किया सम्मानित

बाबूलाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भेल भोपाल की जनभागीदारी समिति द्वारा 77वें गणतंत्र दिवस...

बीएचईएल झांसी में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लासपूर्वक सम्पन्न

भेल झांसी |भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), झांसी इकाई में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह...