24.9 C
London
Tuesday, May 26, 2026
Homeराज्यहाई विजय मामा, UK आइए ना... ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक ने भारत...

हाई विजय मामा, UK आइए ना… ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक ने भारत में भेज दिया पहला न्योता

Published on

श्रीनगर

कश्मीरी सेलिब्रिटी शेफ संजय रैना ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की है। इस पोस्ट को लेकर वह चर्चा में आ गए हैं। यह एक छोटा सा वीडियो है जिसमें यूके के नए प्रधानमंत्री ऋषि सुनक उनके मामा को मामा कहते नजर आ रहे हैं और उन्हें आमंत्रित कर रहे हैं। इस वीडियो के साथ संजय रैना ने लिखा यूके जाने का वीजा पक्का।

वीडियो, जिसमें यूके के प्रधानमंत्री शेफ के मामा को मामा कह रहे हैं। वह जिस गर्मजोशी से उन्हें हाय कहते हुए मामा कह रहे हैं यह उनके भारतीय कनेक्शन को दिखाता है। 10 डाउनिंग स्ट्रीट में उन्होंने दिवाली का रिसेप्शन किया और किंग चार्ल्स न उन्हें दिवाली की मिठाई दी और अब एक भारतीय को गर्मजोशी से मामा कहना दिखाता है कि उनका भारतीयता से कितना अच्छा कनेक्शन है।

गर्मजोशी में बोले ऋषि सुनक
शेफ रैना ने ऋषि सुनक के साथ अपनी छोटी सी बातचीत का एक वीडियो शेयर किया है। शेफ ने ट्विटर पर जो वीडियो क्लिप शेयर की, उसमें उन्हें कैमरे से कहते हुए देखा जा सकता है – ‘मामा, मेरे पास आपको हेलो कहने के लिए कोई है’। फिर कैमरे के सामने अचानक ऋषि सुनक आते हैं और बाईं ओर खड़े सुनक गर्मजोशी से नमस्ते कहते है। विजय मामा, नमस्ते। ऋषि, आप कैसे हैं?’ ब्रिटिश पीएम कहते हैं।

डाइनिंग स्ट्रीट लेकर आए संजय
बातचीत यहीं खत्म नहीं होती है। सुनक, मधुर भाव में विजय मामा को 10 डाउनिंग स्ट्रीट पर आमंत्रित करते सुनाई देते हैं। वह कहते हैं, ‘आप यहां आइए और मुझसे मिलिए। जब आप यहां आएं तो अपने भतीजे संजय से कहें कि आपको डाउनिंग स्ट्रीट लेकर आए। ध्यान रखिएगा। बाय।’

संजय रैना ने शेयर किए गए वीडियो को कैप्शन दिया- ‘वीजा ऑन अराइवल अब पक्का।’ शेयर किया गया वीडियो कुछ ही समय में दिलचस्प टिप्पणियों से भर गया। लोगों ने पूछा विजय मामा कौन हैं?एक अन्य यूजर ने शेफ के चाचा से वीडियो कॉल पर बात करने पर ऋषि सुनक के व्यवहार की प्रशंसा की। यूजर्स ने शीर्ष पद पर चढ़ने के बाद भी सुनक के डाउन-टू-अर्थ स्वभाव की सराहना की।

Latest articles

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से की सौजन्य भेंट

रायपुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को देश की राजधानी...

गंगा दशहरा पर भरतपुर से ‘वंदे गंगाजल संरक्षण जन अभियान-2026’ का आगाज, सीएम ने किया जल पूजन

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को गंगा दशहरा के पावन पर्व पर भरतपुर...

10वीं और 12वीं का परिणाम रहा 100 फीसदी, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की संवेदनशील सोच से मिल रही नई पहचान

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की संवेदनशील और समावेशी सोच को धरातल पर साकार करता...

More like this