8.8 C
London
Monday, April 27, 2026
HomeUncategorizedTwitter ब्लू टिक 250 रुपये में दिया जाए.. Zomato का ट्वीट हुआ...

Twitter ब्लू टिक 250 रुपये में दिया जाए.. Zomato का ट्वीट हुआ वायरल

Published on

नई दिल्ली ,

दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलॉन मस्क ने साफ कर दिया है कि ट्विटर पर ब्लू टिक के लिए पेमेंट देना ही होगा. मस्क ने Twitter पर Blue Tick की कीमत 8 डॉलर (करीब 661 रुपये) प्रति महीने रखी है. हालांकि, देशों के हिसाब 8 डॉलर की ये फीस अलग-अलग हो सकती है. एलॉन मस्क के इस ऐलान के बाद से ही चर्चाओं का बाजार का गर्म है. यूजर्स इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं. इस बीच ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो ने भी इस मुद्दे पर रिएक्ट किया है.

दरअसल, कई यूजर्स की तरह Zomato ने भी एलन मस्क से ब्लू टिक फीस को कम करने की मांग की. इसको लेकर कंपनी ने एक ट्वीट किया. Zomato ने अपने पोस्ट में लिखा- ओके एलन, 8 डॉलर पर 60% डिस्काउंट (5 डॉलर तक की छूट) कैसा रहेगा? मतलब, ब्लू टिक के लिए जोमैटो की मांग यदि मान ली जाए और Twitter ऐसा ऑफर दे तो यूजर को करीब 3 डॉलर (करीब 250 रुपये) प्रति महीने ही देने होंगे.

Zomato के इस ट्वीट को अब तक 8 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं. सैकड़ों लोगों ने इस पर प्रतिक्रिया दी है. कुछ यूजर्स ने कहा कि ब्लू टिक फीस के लिए इस तरह की सौदेबाजी ठीक उसी तरह है, जैसे महिलाएं बाजार में मोल-भाव करती हैं. एक यूजर ने लिखा- ब्लू टिक की फीस अब भारतीय महिलाएं ही तय करेंगी, सस्ते से सस्ता.

बता दें कि Twitter पर Blue Tick चार्ज को लेकर एलॉन मस्क कई ट्वीट्स कर चुके हैं. उन्होंने ट्वीट्स की सीरीज के जरिए साफ कर दिया है कि कोई भी पेमेंट कर ब्लू टिक ले सकता है. हालांकि, ब्लू टिक यूजर्स को कई बेनिफिट्स भी दिए जाएंगे. इनमें से एक बेनिफिट ये है कि उन्हें ऐड कम देखने को मिलेंगे.

एक यूजर ने कमेंट किया- अगर ट्विटर Zomato के रास्ते पर चला जाता है तो ब्लू टिक की कीमत और बढ़ जाएगी, डिलीवरी चार्ज, पैकेजिंग चार्ज आदि जोड़कर. वहीं एक अन्य यूजर ने कहा- क्या फीस पे करने में कूपन कोड अप्लाई होगा? वहीं, दूसरे ने पूछा- पेमेंट में GST भी लगेगा क्या. साथ ही साथ वो पेड आर्टिकल्स को फ्री में पढ़ सकते हैं. इसके अलावा यूजर्स को रिप्लाई, मेंशन और सर्च में Twitter प्राथिमकता देगा. इसके अलावा सब्सक्रिप्शन वाले यूजर्स लंबे वीडियो और ऑडियो पोस्ट कर सकेंगे.

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...