14.6 C
London
Wednesday, June 10, 2026
Homeराज्यभरभराकर गिरी जर्जर इमारत, 5 की मौत, 2 गंभीर, महाराष्ट्र के अमरावती...

भरभराकर गिरी जर्जर इमारत, 5 की मौत, 2 गंभीर, महाराष्ट्र के अमरावती में हादसा

Published on

अमरावती

महाराष्ट्र के अमरावती शहर में रविवार को एक बड़ा हादसा हुआ है। एक जर्जर दो मंजिला इमारत ढहने से पांच लोगों की दबकर मौत हो गई। दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। घटना दोपहर करीब दो बजे हुई। इमारत ढहने के बाद तेज आवाज हुई और दूर-दूर तक धूल का गुबार फैल गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, फायर बिग्रेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। मलबे में दबे लोगों को निकाला गया लेकिन तब तक पांच लोग दम तोड़ चुके थे।

अमरावती पुलिस आयुक्त डॉ. आरती सिंह ने बताया कि हादसा शहर के प्रभात चौक इलाके में हुआ। यहां स्थित इमारत बहुत पुरानी और जर्जर थी। जिलाधिकारी पवनीत कौर ने कहा कि इमारत ढहने के बाद मलबे में दबे लोगों के शवों को बचाव दल ने बाहर निकाला।

जुलाई में दिया गया था नोटिस
डीएम ने कहा कि घटना की जांच की जाएगी और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अमरावती नगर निगम (एएमसी) के एक अधिकारी ने कहा कि निगम ने इस साल जुलाई में इमारत को गिराने के लिए नोटिस जारी किया था क्योंकि यह पुरानी और जर्जर हो गई थी।

मृतक परिवारों को दिया जाएगा 5 लाख
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने घटना पर दुख व्यक्त किया। फडणवीस ने ट्वीट कर कहा कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने प्रत्येक मृतक के परिवारों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 5 लाख रुपये की वित्तीय सहायता देने का फैसला किया है। फडणवीस ने कहा कि घायलों के इलाज का खर्च राज्य सरकार वहन करेगी। इसके अलावा संभाग आयुक्त को घटना की जांच करने का निर्देश दिया गया है।

Latest articles

राजधानी भोपाल के भेल क्षेत्र में पहुंचे भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार…

भोपाल। थाना पिपलानी क्षेत्र अंतर्गत आने वाले राजीव नगर में भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय...

छत्तीसगढ़ में शुरू हुई सीएम हेल्पलाइन 1076, अब एक कॉल पर सुनी जाएगी जनता की हर समस्या

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सुशासन और जनसुनवाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा...

राजस्थान में भी पहुंचेगा आरआरटीएस, बहरोड़ तक कॉरिडोर निर्माण को मिली गति : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयासों से दिल्ली-गुरुग्राम-रेवाड़ी-एसएनबी-बहरोड़ रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) कॉरिडोर...

More like this

छत्तीसगढ़ में शुरू हुई सीएम हेल्पलाइन 1076, अब एक कॉल पर सुनी जाएगी जनता की हर समस्या

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सुशासन और जनसुनवाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा...

राजस्थान में भी पहुंचेगा आरआरटीएस, बहरोड़ तक कॉरिडोर निर्माण को मिली गति : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयासों से दिल्ली-गुरुग्राम-रेवाड़ी-एसएनबी-बहरोड़ रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) कॉरिडोर...

स्टार्टअप्स को सम्मानित करते हुए बोले सीएम भगवंत मान, ‘आम आदमी पार्टी भी एक राजनीतिक स्टार्टअप’

चंडीगढ़। पंजाब सरकार द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में नए स्टार्टअप शुरू करने वाले युवाओं...