9.1 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeराज्यराम मंदिर दान पेटी से पैसा निकालते वायरल वीडियो फर्जी है, ट्रस्ट...

राम मंदिर दान पेटी से पैसा निकालते वायरल वीडियो फर्जी है, ट्रस्ट ने बताया अब तक कितना दान आया

Published on

अयोध्या ,

राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद मिलने वाले चंदे को लेकर चर्चा हो रही है. इसे लेकर अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं. राम मंदिर ट्रस्ट के कार्यालय प्रभारी प्रकाश गुप्ता ने बताया कि 22 जनवरी को हमारे दान काउंटर पर लगभग 6 लाख रुपए नकद आए. जबकि ड्राफ्ट और चेक से प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन कुल 3 करोड़ रुपए आए. उन्होंने कहा कि 23 जनवरी को राम मंदिर ट्रस्ट में 27 लाख रुपए नकद आए, जबकि 24 जनवरी को कैश काउंटर पर 16 लाख रुपये प्राप्त हुए हैं.

राम मंदिर में दान को लेकर एक वीडियो बुधवार को वायरल हुआ था, जिसमें दान पेटी से पैसा निकाला जा रहा था। अब इस पर मंदिर ट्रस्ट की ओर से जवाब आ गया है। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने कहा कि जो वीडियो वायरल हुआ है, वह राम मंदिर का नही है। ट्रस्ट ने कहा कि हमारे यहां बक्से में नोट नहीं होते हैं। काउंटर बनाए गए हैं। जहां दान आता है और उसकी रसीद काटी जाती है।

राम मंदिर की दान पेटी से जुड़े फर्जी वीडियो पर उन्होंने कहा कि हमारे यहां बक्से में नोट नहीं होते. हमारे यहां काउंटर पर दान आता है, जिसकी बाकयदा रसीद काटी जाती है. दानपात्र के अलावा कहीं न एक पैसा लिया जाता है, न किसी से कहा जाता है कि दान कीजिए. उन्होंने कहा कि दानपात्र का पैसा स्टेट बैंक के संरक्षण में रहता है, उनके लोग आते हैं. वही दानपात्र उठाकर ले जाते हैं. उनका काउंटिंग स्थान बेहद सुरक्षित रहता है. स्टेट बैंक के कर्मचारी ही इस पैसे को निकालते हैं, इसे कोई देख तक नहीं सकता. वहां स्टेट बैंक के कर्मचारी और हमारी लोग रहते हैं, जो मॉनीटरिंग करते हैं.

https://twitter.com/i/status/1750115882242818456

राम मंदिर ट्रस्ट के कार्यालय प्रभारी ने कहा कि हमारे यहां चुपचाप पैसा न लिया गया है, न कभी लिया जाएगा. उन्होंने कहा कि ये पैसा मंदिर का है. यहां एक-एक पैसे का हिसाब रहता है. पुराने मंदिर के दानपात्र के पैसे को लेकर उन्होंने कहा कि पैसे निकालकर रख दिए गए हैं. उसकी गिनती नहीं हो पाई है. बीच में छुट्टियां पड़ गई थीं, जिसके चलते बैंक के कर्मचारी काम नहीं कर सके.

कहा तो ये भी जा रहा है कि राम मंदिर में खाद्यान्न काफी मात्रा में आ गया है. इसे लेकर उन्होंने कहा कि यहां भंडारा तो चल रहा है. जो भंडारे ट्रस्ट चला रहा है, वे चलते रहेंगे. उन्होंने कहा कि जिस क्षेत्र में जिसका उत्पादन होता है, वहां से वह खाद्यान्न आया है. जैसे छत्तीसगढ़ से चावल आ गए, असम से चायपत्ती आ गई. लोग इतना दे रहे हैं कि हमें अपना भंडारा चलाने में कोई दिक्कत नहीं आ रही. न ही बाहर से कुछ खरीदने की जरूरत है.

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...