18.5 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराज्यक्या सभाएं करनी थीं, दो दिन बाद मोरबी क्यों पहुंचे? मोदी पर...

क्या सभाएं करनी थीं, दो दिन बाद मोरबी क्यों पहुंचे? मोदी पर वाघेला का वार, कांग्रेस के लिए वोट देने की अपील

Published on

अहमदाबाद

गुजरात के पूर्व सीएम शंकर सिंह वाघेला ने मोरबी हादसे पर गुजरात हाई कोर्ट से स्वत: संज्ञान लेने को कहा। मोरबी हादसे को लेकर वाघेला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी टोपी पहनकर भाषण देते रहे, दो दिन बाद मोरबी पहुंचे, कपड़े बदलते रहे। पुलिस पर भी आरोप लगाते हुए वाघेला ने कहा कि छोटे लोगों को पकड़ा जा रहा है आखिर पुलिस किसे बचा रही है।

शंकर सिंह वाघेला ने पत्रकारों से बातचीत में पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, ‘श्रीदेवी के निधन पर अगले दिन शोक, विक्टोरिया के निधन पर अगले दिन शोक, मोरबी हादसे पर दो दिन बाद शोक क्योंकि आपको सभाएं करनी थीं।’

‘मोदी लो क्लास पॉलिटिक्स कर रहे’
पूर्व सीएम ने कहा, ‘मोरारजी देसाई जब प्रधानमंत्री थे तो अपनी पार्टी के उपचुनाव में प्रचार के लिए नहीं जाते थे लेकिन पीएम मोदी लो क्लास की राजनीति कर रहे हैं, चुनाव आया है तो लोकार्पण कर रहे हैं।’मोरबी हादसे को लेकर वाघेल ने पीएम मोदी पर प्रहार करते हुए कहा, ‘पीएम दोपी पहनकर भाषण देते रहे, दो दिन बाद मोरबी पहुंचे, कपड़े बदलते रहे। दो बाद बाद शोक रखा क्योंकि उन्हें सभाएं करनी थी।’

कांग्रेस के लिए वोट अपील
वाघेला ने आरोप लगाया, ‘पीएम मोदी की छाती पर बीजेपी के लोगों ने फ्रॉड किया। रेल को झंडी दिखाने की क्या जरूरत थी, मोरबी जाना चाहिए था।’ पुलिस पर भी आरोप लगाते हुए वाघेला ने कहा कि छोटे लोगों को पकड़ा जा रहा है आखिर पुलिस किसे बचा रही है।

शंकर सिंह वाघेला ने गुजरात चुनाव में कांग्रेस के लिए वोट अपील की। वाघेला ने कहा, ‘मैं कांग्रेस में नहीं हूं लेकिन परिवर्तन के लिए अपील करता हूं कि गुजरात के लोग कांग्रेस को वोट दें।’ गौरतलब है कि बीते दिनों शंकर सिंह वाघेला के बेटे महेंद्र सिंह की कांग्रेस में वापसी हुई है। वहीं वाघेला ने अगस्त महीने में नई पार्टी प्रजाशक्ति डेमोक्रेटिक पार्टी लॉन्च की थी।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this