12.6 C
London
Wednesday, April 1, 2026
HomeUncategorizedपॉपुलर सिंगर-रैपर आरोन कार्टर की संदिग्ध हालत में मौत, घर के बाथटब...

पॉपुलर सिंगर-रैपर आरोन कार्टर की संदिग्ध हालत में मौत, घर के बाथटब में मिला शव

Published on

पॉप आइकन कहे जाने वाले मशहूर सिंगर और रैपर आरोन कार्टर की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई है। आरोन कार्टर 34 साल के थे। उनका शव उनके कैलिफोर्निया स्थित घर से संदिग्ध अवस्था में बरामद किया गया। आरोन कार्टर की मौत से फैंस को बड़ा झटका लगा है। बेहद कम उम्र में ही आरोन कार्टर ने काफी पॉपुलैरिटी बटोर ली थी। वह एल्बम Aaron’s Party से खूब हिट हुए थे। काफी कम उम्र में आरोन कार्टर ने अपना पहला एल्बम लॉन्च किया था।

Aaron Carter की अचानक मौत ने हर किसी को स्तब्ध कर दिया है। आरोन कार्टर का शव उनके घर में बाथटब में मिला। मौत के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। सिंगर आरोन कार्टर के निधन की जानकारी उनके एजेंट टेलर हेलगेसन ने दी, जो अम्ब्रेला मैनेजमेंट में काम करते हैं। आरोन कार्टर बैकस्ट्रीट बॉयज फेम निक कार्टर के भाई थे।

आरोन का करियर और म्यूजिक एल्बम
आरोन कार्टर ने 1997 में अपना पहला स्टूडियो एल्बम लॉन्च किया था, जिसने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। उनका दूसरा एल्बम ‘आरोन की पार्टी’ 2000 में रिलीज हुआ था। आरोन कार्टर ने डिज्नी और निकलोडियन के कुछ शोज में एक्टिंग भी की थी। इसके अलावा वह ‘डांसिंग विद द स्टार्स’ के सीजन 9 में एक कंटेस्टेंट के रूप में भी नजर आए थे।

आरोन कार्टर का परिवार और विवाद
पिछले कुछ साल में आरोन कार्टर विवादों में भी फंसे। उन्हें एक बार नशे में गाड़ी चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। बाद में आरोन कार्टर ने 2019 में दिए एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि वह कुछ मानसिक परेशानियों से जूझ रहे हैं। तब उन्होंने अपना इलाज करवाने की भी कोशिश की थी। आरोन कार्टर के जाने के बाद अब उनके परिवार में बड़े भाई निक कार्टर के अलावा तीन बहनें और बेटे प्रिंस हैं। आरोन कार्टर की रहस्यमय मौत से फैंस शॉक में हैं।

Latest articles

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

एक अप्रैल से ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत

भोपाल मप्र में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 1 अप्रैल से स्कूल चलें हम...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...