26.7 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराज्यपत्नी ने प्रेमी से करवाई पति की हत्या, सुपारी में दिया 56...

पत्नी ने प्रेमी से करवाई पति की हत्या, सुपारी में दिया 56 तोला सोना

Published on

गुरुग्राम

हरियाणा के गुरुग्राम जिले में एक दिल दहला देना वाला मामला सामने आया है। जहां एक महिला ने अपने पति को ही मौत के घाट उतरवा दिया। आरोपी पत्नी पति की करोड़ों की प्रॉपर्टी और अपने प्रेमी के साथ शादी रचाना चाहती थी। महिला के प्रेमी ने अपने दोस्तों से साथ मिलकर उसके पति की हत्या कर दी। ये घटना गुरुग्राम के पालम विहार इलाके की है.

बता दें कि 29 अक्टूबर की रात को को निर्माणाधीन इमारत में सो रहे प्रॉपर्टी डीलर धर्मेश की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। आरोपी की पहचान मोहमुद्दीन के रूप में हुई है। जब गुरुग्राम पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की तो मामले का खुलासा हुआ।

गोलियों से भूनकर की हत्या
एसीपी क्राइम प्रीतपाल सिंह पुलिस की मानें तो पति और पत्नी में पिछले कई दिनों से अवैध संबंधों को लेकर अनबन चल रही थी और इसी के चलते मृतक प्रॉपर्टी डीलर धर्मेश अपनी निर्माणाधीन साइट पर पिछले 3 दिनों से रात में सो रहा था। इसी का फायदा उसकी पत्नी नीतू ने उठाया, ताकि उस पर किसी को शक भी ना हो और धर्मेश का काम भी पूरा हो जाए। मृतक की पत्नी नीतू ने बबलू खान को इसकी जानकारी दी और बबलू अपने एक साथी मोहमुद्दीन के साथ मौके पर पहुंचा और प्रॉपर्टी डीलर को गोलियों से भून कर मौके से फरार हो गया।

प्रेमी को 56 तोला सोना भी दिया
पुलिस ने जब मामले की जांच शुरू की तो पता चला कि बबलू खान को उसकी प्रेमिका ने 56 तोला सोना भी दिया है। हालांकि शुरुआत में जब मृतक धर्मेश की पत्नी नीतू से पूछताछ की गई तो नीतू ने अपना जुर्म नहीं कबूला, लेकिन जब उस पर पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो नीतू ने तमाम रहस्यों से पर्दा हटा दिया।

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...