18.5 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराष्ट्रीयजब सुंदर पिचाई को भूकंप आने से पहले ही मिल गया अलर्ट,...

जब सुंदर पिचाई को भूकंप आने से पहले ही मिल गया अलर्ट, ये ऐप आया काम

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए. जबकि सुबह में उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में भूकंप के झटके महसूस किए गए. लोगों के अनुसार, ये झटके इतने तेज थे वो घऱ से बाहर निकल आए. रिपोर्ट के अनुसार, देर रात को 1:57 बजे काफी तेज झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.3 मापी गई. यह झटके दिल्ली-NCR के अलावा UP और बिहार में भी महसूस किए गए.

भूकंप के झटके इतने तेज थे कि दिल्ली-NCR में बहुमंजिला इमारतों में रहने वाले लोग सड़कों पर उतर कर आ गए. लोग भयभीत दिखाई दिए. लोग सो रहे थे तभी अचानक बेड हिलते हुए महसूस किए गए और कई लोगों ने रसोई में बर्तन भी बजते हुए महसूस किए.

लेकिन, क्या हो अगर इसकी सूचना आपको पहले मिल जाए. ऐसा हाल ही में हुआ है. 26 अक्टूबर 2022 को सैन फ्रांसिस्को खाड़ी क्षेत्र में 5.1 तीव्रता का भूकंप आया था. इसका अलर्ट गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई को और दूसरे यूजर्स को पहले ही मिल गया था. इसकी जानकारी उन्हें कैसे मिली, आइए बताते हैं.

3 साल पहले हुआ था प्रयोग
इसके बारे में उन्होंने ट्वीट करके भी जानकारी दी थी. आपका बता दें कि ऐसा ShakeAlert ऐप की वजह से हो पाया. इस पर कंपनी ने काफी समय पहले काम करना शुरू किया था. गूगल ने ये प्रोजेक्ट साल 2013 में शुरू किया था. इसका पहला प्रयोग 2019 में किया गया था.

आपको बता दें कि लोगों को शेकअलर्ट ऐप की मदद से मोबाइल अलर्ट भेजा जाता है. इसको गूगल ने डेवलप किया है. आपको बता दें ऐप प्राकृतिक आपदाओं की भविष्यवाणी नहीं करता है, इसके बजाय यह राज्य सरकार की एजेंसियों और थर्ड पार्टी के उपलब्ध कराए गए डेटा का विश्लेषण करता है.

तेज गति से भेजता है डेटा
जब भूकंपीय तरंगें उत्पन्न होती है तो एजेंसी के सेंसर्स डेटा को रिकॉर्ड करते हैं और डैमेज को लेकर डेटा सेंड करते हैं. ShakeAlert सिस्टम इसकी जानकारी को जमा करता है और लोगों को भूकंप के बारे में नोटिफिकेशन अलर्ट भेजता है.

इसके अलावा कंपनी समुद्र में मौजूद सबमरीन केबल्स की मदद से इसके बारे में पता लगाता है. खास बात ये है कि ये ऐप्स दूसरे जगहों तक डेटा काफी तेज गति से भेजते हैं. इस वजह से लोगों को भूकंप का अलर्ट कुछ सेकेंड्स पहले मिल जाता है. कई बार 1 मिनट पहले भी लोगों को भूकंप अलर्ट मिल जाता है.

आसान भाषा में ये कोई भविष्यवाणी नहीं करता है बल्कि लोगों तक भूकंप के झटके पहुंचने से पहले ही उनको अलर्ट दे देता है. कंपनी अभी इस पर और भी ज्यादा काम कर रही है. फिलहाल ये सर्विस केवल कैलिफोर्निया में उपलब्ध है. लेकिन, माना जा रहा है कंपनी इस सर्विस का विस्तार आने वाले समय में करेगी. इससे भारत में भी ये सर्विस मिलने की उम्मीद है.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका; क्रॉस वोटिंग और वोट रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

रांची। झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में बड़ा...

उद्धव की पार्टी टूटी, 9 में से 6 सांसद बागी; 4 साल पहले शिंदे 39 विधायकों के साथ अलग हुए थे

नई दिल्ली/मुंबई1 महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) के 9 में से 6...