8.9 C
London
Friday, April 3, 2026
HomeUncategorizedराखी सावंत पर FIR दर्ज, आपत्तिजनक वीडियो दिखाने और घटिया भाषा इस्तेमाल...

राखी सावंत पर FIR दर्ज, आपत्तिजनक वीडियो दिखाने और घटिया भाषा इस्तेमाल करने पर पचड़े में फंसीं

Published on

राखी सावंत और शर्लिन चोपड़ा के बीच खूब कहासुनी चल रही है। दोनों एक-दूसरे पर जमकर कीचड़ उछाल रही हैं। राखी और शर्लिन ने बातों-बातों में एक-दूसरे को कहीं का नहीं छोड़ा है। पहले राखी ने शर्लिन का नाम इसमें घसीटा और फिर शर्लिन ने उनपर हल्ला बोल दिया। इस बीच उन्होंने राखी की नकल उतारी और इसपर राखी और ज्यादा भड़क गईं। दोनों ने एक-दूसरे पर कीचड़ तो उछाला ही, साथ ही केस दर्ज करने के लिए पुलिस स्टेशन पर भी पहुंच गईं। लेकिन राखी के ऊपर ही FIR फाइल हो गया है। राखी पर FIR क्यों दर्ज हुआ, आइए आपको बताते हैं।

राखी सावंत कानूनी संकट में
राखी सावंत अपनी हालिया प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए कानूनी संकट में आ गई हैं, जहां उन्होंने कथित तौर पर आपत्तिजनक भाषा और कॉन्टेंट का इस्तेमाल किया था। शर्लिन चोपड़ा के दर्ज कराई गई इस प्राथमिकी में राखी के वकील का भी नाम है। एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक शर्लिन और राखी दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। बॉलीवुड एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा आगे की जांच के बारे में पूछताछ करने के लिए आज यानी 10 नवंबर को पुलिस स्टेशन का दौरा करेंगी।

राखी सावंत पर FIR
एएनआई ने ट्वीट किया, ‘एक एक्ट्रेस की शिकायत पर राखी सावंत और वकील फाल्गुनी ब्रह्मभट्ट के खिलाफ आईपीसी और आईटी अधिनियम की कई धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि दोनों ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उसका एक आपत्तिजनक वीडियो दिखाया और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया: मुंबई पुलिस।’ यह मामला तब सामने आया है, जब राखी ने वकील के साथ शर्लिन चोपड़ा के कथित पॉर्न वीडियो दिखाए।

शर्लिन ने लगाए ये आरोप
राखी सावंत ने शर्लिन चोपड़ा के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई है। राखी ने अपनी शिकायत में कहा है कि शर्लिन के पोस्ट किए गए एक वीडियो में शर्लिन ने उन पर कई बॉयफ्रेंड रखने का आरोप लगाया था। राखी ने पुलिस को बताया है कि शर्लिन ने उनके खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। इससे पहले राखी ने शर्लिन चोपड़ा के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया था। दोनों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा है।

Latest articles

संपूर्ण प्रदेश में पेट्रोलियम पदार्थों की पर्याप्त उपलब्धता : मुख्य सचिव

जमाखोरी और कालाबाजारी करने वालों पर करें सख्त कार्यवाही भोपाल। संपूर्ण प्रदेश में एलपीजी सहित...

छत्तीसगढ़ में श्रमिकों के न्यूनतम वेतन और महंगाई भत्ते में वृद्धि, नई दरें 1 अप्रैल से लागू

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के श्रमायुक्त हिम शिखर गुप्ता द्वारा न्यूनतम वेतन अधिनियम 1948 के...

डिजिटल मैपिंग से विकास परियोजनाओं की होगी रीयल टाइम मॉनिटरिंग : मुख्यमंत्री शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास पर विकास परियोजनाओं की...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयासों से राजस्थान को केन्द्र से रिकॉर्ड अनुदान

जयपुर। भजनलाल शर्मा के सक्रिय प्रयासों और प्रभावी समन्वय के परिणामस्वरूप वित्तीय वर्ष 2025-26...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...