28 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराज्यमोरबी हादसे के बाद नदी में कूदने वाले कांतिलाल अमृतिया ने लगाई...

मोरबी हादसे के बाद नदी में कूदने वाले कांतिलाल अमृतिया ने लगाई टिकट की ‘छलांग’, बृजेश मेरजा का कटा पत्ता

Published on

अहमदाबाद

गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले मोरबी पुल हादसे ने पुरे देश में सनसनी मचा दी थी। हादसे ने 143 लोगों की जान चली गई। हादसे की कई दर्दनाक तस्वीरें और वीडियो वायरल हुए। इसी दौरान एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें एक शख्स को नदी में छलांग लगाकर लोगों की जान बचाते देखा गया। यह वीडियो था गुजरात के पूर्व विधायक, कांतिलाल अमृतिया का। जिन्हें बीजेपी ने मोरबी हादसे में लोगों को जान बचाने की इनाम दिया है। बीजेपी ने कांतिलाल को मोरबी से प्रत्याशी बनाया है। वहीं यहां से मौजूदा विधायक बृजेश मेरजा का पत्ता काट दिया गया है। बृजेश मेरजा पिछले विधानसभा चुनाव से पहले ही कांग्रेस से पाला बदलकर बीजेपी में आए थे।

गुजरात में जहां मोरबी हादसा हुआ वहां पर पूर्व विधायक, कांतिलाल अमृतिया भी मौजूद थे। उनकी आंखों के सामने ही पुल टूटा और सैंकड़ों लोग नदी में गिर गए। अपनी जान की परवाह किए बगैर, बिना कुछ सोचे-समझे पूर्व विधायक नदी में कूद पड़े। एक ट्यूब पहनकर वे नदी में उतरे और लोगों को ढूंढने लगे। इसके साथ ही उन्होंने लोगों को भीड़ न बढ़ानं के लिए भी कहा।

अपेक्षा पर खरे नहीं उतरे बृजेश
मोरबी विधानसभा सीट पर 2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को हार मिली थी। यहां से बृजेश मेरजा चुनाव लड़े थे। हालांकि चुनाव में जीतने के बाद वह बीजेपी में आ गए थे और बीजेपी ने उन्हें राज्य का मंत्री भी बनाया था। लेकिन विधायक से लेकर मंत्री बनने तक मेरजा जनता की अपेक्षा में खरे नहीं उतरे। मोरबी हादसे ने जहां पूरे देश को बेचैन कर दिया, बृजेश मेरजा यहां नजर नहीं आए। लोगों में उन्हें लेकर भारी गुस्सा था।

कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आए थे मेरजा
2017 में कांग्रेस के जीते हुए विधायक बृजेश मेरजा ने पाला बदला और बीजेपी के पास चले गए। सीट पर उपचुनाव हुआ, बीजेपी ने बृजेश को ही टिकट दिया और वो जीत भी गए। इस तरह से जिस सीट को बीजेपी ने 2017 में हारा था, आज की तारीख में वो सीट बीजेपी के पास ही है। अब बीजेपी ने उनकी टिकट काटकर कांतिलाल को उम्मीदवारी दी है।

बीजेपी ने इसलिए बड़ा दांव
मोरबी सीट पर पाटीदार निर्णायक भूमिका में रहे हैं। पाटीदार आंदोलन के कारण पिछली बार कांग्रेस को फायदा हुआ था। मेरजा जब बीजेपी में गए तो उन्हें मंत्री भी बना दिया गया, लेकिन आज उनकी स्थिति ठीक नहीं हैं। मोरबी पुल हादसे के कारण बीजेपी आलोचनाओं में घिरी है, मेरजा से भी लोग नाराज बताए जा रहे हैं, ऐसे में कांग्रेस को यहां एक बार फिर से फायदा मिल सकता था इसलिए कांतिलाल को बीजेपी ने टिकट देकर बडा दांव खेला है।

Latest articles

लखनऊ के कोचिंग सेंटर में आग लगने से 15 की मौत, इनमें ज्यादातर स्टूडेंट्स, CM योगी मौके पर पहुंचे?

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर...

मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार सुस्त, लू-गर्मी और आंधी-बारिश का मिला-जुला असर

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून का इंतजार लंबा होता जा रहा है। मौसम विभाग...

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...