28 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराज्यPM किसान सम्मान निधि योजना में फिर घोटाला, बिहार-झारखंड के लोगों के...

PM किसान सम्मान निधि योजना में फिर घोटाला, बिहार-झारखंड के लोगों के खाते में जा रहा पलवल का पैसा

Published on

फरीदाबाद

हर‍ियाणा के पलवल में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में फिर से घोटाला सामने आया है। पलवल के घुड़ावली गांव में रहने वाले 22 किसानों की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की राशि फर्जी दस्तावेज से हड़प ली गई। रकम पलवल के किसानों के नाम जारी हो रही थी, जबकि बिहार और झारखंड के लोगों के खाते में जा रही थी। इन लोगों ने फर्जी डॉक्यूमेंट्स के जरिए पलवल के किसानों के खातों के स्थान पर अपने बैंक अकाउंट को सम्मान निधि योजना से कनेक्ट करा लिया था। पलवल के किसानों को पांच से छह महीने तक रकम न मिली तो उन्होंने शिकायत की। जांच में पता चला कि रकम उनके नाम से हर महीने जारी हो रही है, लेकिन जिन अकाउंट में वह जा रही है वह इनके नहीं, बल्कि बिहार और झारखंड आदि राज्यों के रहने वाले हैं। आर्थिक अपराध शाखा की जांच के आधार पर कैंप थाना पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।

कैंप थाना पुलिस इंचार्ज इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि हथीन थाना के तहत गांव घुड़ावली निवासी नियाज मोहम्मद, हारूण, मोहम्मद साबिर, कृष्ण कुमार व शाहरुख सहित 22 लोगों ने 12 जनवरी को एसपी को शिकायत दी। कहा गया कि उनके नाम से जारी प्रधानमंत्री किसान सम्मान राशि को दूसरे खातों में जमा करवाया जा रहा है। योजना के तहत पांच-छह किस्त दूसरे खातों में जमा करवाई जा चुकी है।

कृषि विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत की आशंका
मामले में कृषि विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत हो सकती है। एसपी राजेश कुमार ने जांच 18 जनवरी को आर्थिक अपराध शाखा इंचार्ज सब-इंस्पेक्टर जवाहर सिंह को दी। सब-इंस्पेक्टर ने बताया कि जांच के कृषि विभाग अधिकारियों से रिपोर्ट ली गई। कृषि विभाग अधिकारी रिपोर्ट देने में बार-बार मामले को लटकाते रहे। नोटिस देने की बात कहने के बाद रिपोर्ट दी गई। पाया गया कि जिन किसानों के नाम से राशि दूसरे खातों में जमा करवाई गई है, उनमें बिहार, झारखंड और दूसरे राज्यों के मोबाइल नंबर अपलोड हैं। बैंक अकाउंट भी अलग-अलग नामों से दर्ज है।

कैसे हड़पा किसानों का मुआवजा
पुलिस के मुताबिक किसानों के फर्जी दस्तावेज बनाकर, फर्जी लंबरदार व फर्जी पटवारी की मुहर बनवाकर किसानों का मुआवजा हड़पा गया है। जिन लोगों के नाम पर राशि की जारी की गई है, न तो उनके हस्ताक्षर और न ही उनके अंगूठे का निशान है। बैंक अकाउंट और मोबाइल नंबर भी अलग-अलग हैं। किसानों ने शंका जताई है कि इस मामले में स्थानीय नागरिक और कृषि विभाग के अधिकारियों की संलिप्त है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Latest articles

दक्षिण भारतीय समाज ने केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन को सौंपा ज्ञापन

​रानी कमलापति स्टेशन पर दक्षिण भारत जाने वाली 4 प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की...

लखनऊ के कोचिंग सेंटर में आग लगने से 15 की मौत, इनमें ज्यादातर स्टूडेंट्स, CM योगी मौके पर पहुंचे?

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर...

मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार सुस्त, लू-गर्मी और आंधी-बारिश का मिला-जुला असर

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून का इंतजार लंबा होता जा रहा है। मौसम विभाग...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...