11.6 C
London
Saturday, March 28, 2026
Homeराष्ट्रीयआफताब ने कबूला- मर्डर करके जंगल में फेंक दिया था श्रद्धा का...

आफताब ने कबूला- मर्डर करके जंगल में फेंक दिया था श्रद्धा का शव, पहचान छुपाने के लिए किए थे ये काम

Published on

नई दिल्ली

श्रद्धा वालकर मर्डर केस में आरोपी आफताब पूनावाला ने कबूल कर लिया है कि उसने ही श्रद्धा का मर्डर किया था और बॉडी के टुकड़े-टुकड़े कर दिए थे। उसने श्रद्धा की पहचान छुपाने के लिए और भी कई काम किए थे ताकि किसी को पता ना चल सके कि शव श्रद्धा का है।

श्रद्धा का इंस्टाग्राम कर रहा था हैंडल
आफताब ने कबूलनामे में यह बात भी स्वीकार की है कि उसने श्रद्धा की बॉडी के छोटे-छोटे टुकड़े करके उन्हें छतरपुर के पास महरौली के जंगलों में फेंक दिया था। इसके अलावा, वह लगातार श्रद्धा के इंस्टाग्राम को हैंडल करता रहा और एक्टिव रहा ताकि किसी को कोई शक ना हो और लोगों को लगे कि श्रद्धा जिंदा है, जबकि वह पहले ही उसकी हत्या कर चुका था। आज अपने कबूलनामे में उसने ये सारी बातें कबूल की हैं।

उसने अपने कबूलनामे में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। आफताब ने बताया कि उसने लाश के कई टुकड़ों को पेट्रोल से जलाया था और हड्डियों को ग्राइंडर में पीसकर उसके पाउडर को सड़क पर फेंक दिया था। इसके अलावा, उसने बताया कि श्रद्धा और उसके बीच अक्सर लड़ाईयां होती थीं इसलिए उन्होंने रिश्ते को सुधारने के लिए ट्रिप भी प्लान की थी। वे दोनों 28-29 मार्च, 2022 को मुंबई से निकले और हरिद्वार पहुंचे थे।

दोस्त ने घर से निकाला
आफताब ने बताया कि हरिद्वार के बाद ये दोनों ऋषिकेश, देहरादून, मसूरी, मनाली और चंडीगढ़ घूमने के बाद पारवती वैली गए। यहां उनकी मुलाकात बद्री नाम के एक लड़के से हुई, जो दिल्ली में रहता था। एक महीने की ट्रिप के बाद श्रद्धा और आफताब, दिल्ली में बद्री के घर गए। यहां 8-10 दिन रुकने के बाद ब्रदी ने दोनों को उसके घर से जाने के लिए कह दिया क्योंकि उनके बहुत झगड़े होते थे। इसके बाद उन्होंने 15 मई, 2022 को एक ब्रोकर के जरिए दिल्ली के छतरपुर में एक मकान किराए पर ले लिया।

खर्चे की बात पर हुआ था विवाद
कबूलनामे में आफताब ने कहा कि इस दौरान दोनों के पास जॉब नहीं थी और ज्यादातर पैसा ट्रिप पर खत्म हो गया। ऐसे में फिर से दोनों के बीच झगड़े होने लगे। आफताब ने कहा कि 18 मई को श्रद्धा ने उससे मुंबई के वसई वाले घर से सामान लाने के लिए कहा। इस पर आफताब ने तबीयत खराब होने की बात कहकर जाने से मना कर दिया। इस पर श्रद्धा भड़क गई और उसने कहा कि दोनों के पास ज्यादा सामान नहीं है और रोज-रोज बाहर का खाना खाकर सेहत खराब हो जाएगी।

कबूलनामे के मुताबिक, आफताब ने श्रद्धा से आधा पैसा देने की बात कही तो वो आग बबूला हो गई। आफताब ने बताया कि उसने झगड़ों से परेशान होकर हमेशा के लिए छुटकारा पाने की ठान ली। इसके बाद उसने श्रद्धा को जमीन पर गिरा दिया और छाती पर बैठकर उसका गला घोंटा, जिससे श्रद्धा की मौत हो गई।

कबूलनामे के मुताबिक, उसने बॉडी को बाथरूम में छिपाया और लाश के टुकड़े करने के लिए हैमर, आरी और तीन ब्लेड खरीदे। कबूलनामे में उसने बताया कि 19 मई को आफताब ने मंदिर वाली रोड छतरपुर के पास एक दुकान से ट्रैश बैग, चाकू और एक चॉपर खरीदा था। इस चाकू से उसके हाथ पर कट भी लग गए थे, जिसका उसने पड़ोस के ही एक डॉक्टर से इलाज करवाया था।

Latest articles

पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी ₹10 घटी, कीमतों को स्थिर रखने का फैसला

केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में ₹10-₹10 प्रति लीटर की...

भोपाल में खौफनाक वारदात: 80 उपद्रवियों के बीच फंसा परिवार, 6 साल की मासूम के सिर पर तलवार से हमला

भोपाल राजधानी के शाहजहानाबाद इलाके में बुधवार देर रात मानवता को शर्मसार करने वाली घटना...

पटरी पार करते समय बड़ा हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग पूर्व टेलर की मौत

भोपाल राजधानी के ऐशबाग थाना इलाके में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक रेल हादसा हो गया।...

भोपाल: ऐतिहासिक ईदगाह मस्जिद में मोबाइल टावर निर्माण पर बवाल, AIMIM कार्यकर्ताओं की पुलिस से तीखी झड़प

भोपाल राजधानी की ऐतिहासिक ईदगाह मस्जिद की पार्किंग में मोबाइल टावर लगाए जाने को लेकर...

More like this

रामनवमी पर प्रदेशभर में धार्मिक आयोजन, मंदिरों में विशेष पूजा और भंडारे

भोपाल रामनवमी के पावन अवसर पर मप्र के विभिन्न शहरों में श्रद्धा और उत्साह के...

राजधानी में दो दिन में छह नाबालिग किशोरियां लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

भोपाल राजधानी में दो दिनों के भीतर शहर के अलग-अलग इलाकों से आधा दर्जन नाबालिग...

दादाजी धाम मंदिर में धूमधाम से मनाया गया श्री राम जन्मोत्सव

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध आस्था केंद्र दादाजी धाम मंदिर में शुक्रवार...