28 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराज्यपराली से बनेंगी ईंटें, इस राज्य में भट्ठा मालिकों को सरकार ने...

पराली से बनेंगी ईंटें, इस राज्य में भट्ठा मालिकों को सरकार ने दिया ये निर्देश

Published on

नई दिल्ली,

खरीफ फसलों की कटाई अपने अंतिम चरणों में हैं. खेतों में पराली जलाने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. इस बीच प्रदूषण के बढ़ते स्तर को देखते हुए पंजाब सरकार ने ईंट और भट्टा मालिकों को नए निर्देश जारी किए हैं. भगवंत मान सरकार ने ईंट और भट्टे मालिकों को ईंधन का 20 प्रतिशत पराली के रूप में इस्तेमाल करने का निर्देश दिया है.

क्या है पंजाब सरकार का प्लान
पंजाब सरकार का दावा है कि इस फैसले से किसानों को फायदा मिलेगा. पराली बेचने पर उनकी आय में इजाफा होगा. खेतों में पराली नहीं जलाने से प्रदूषण के स्तर में भी कमी आएगी. ईंट भट्ठों के मालिकों को पराली का ईंधन के तौर पर उपयोग की शुरुआत करने के लिए छह महीने का समय दिया गया है. अगले साल से इस प्रकिया का पालन नहीं करने वाले किसानों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी. राज्य सरकार की पर्यावरण, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग इस मामले में ईंट भट्ठों को हर तरह की तकनीकी सहायता मुहैया कराएगा.

कहां-कहां पराली का किया जा रहा है उपयोग
हरियाणा सरकार ने इससे निपटने के लिए एक नया तरीका निकाला है. खट्टर सरकार किसानों को पराली नहीं जलाने पर प्रति एकड़ 1 हजार रुपये दे रही है. इसके अलावा सरकार किसानों से एमएसपी पर भी पराली खरीद रही है. पराली से ईंट बनाईं जा रही हैं. साथ ही इथेनॉल प्लांट में भी इसका उपयोग किया जा रहा है.

पराली जलाने वालों के खिलाफ सरकारें सख्त
बता दें कि पराली जलाने वाले किसानों के खिलाफ उत्तर प्रदेश सरकार भी सख्त है. पराली जलाने वाले किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं देने का फैसला किया गया है. वहीं पंजाब, हरियाणा में पराली जलाने वाले किसानों से जुर्माना भी वसूला जा रहा है.

पराली प्रबंधन से जुड़े मशीनों पर सब्सिडी
उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब में पराली प्रबंधन से जुड़े मशीनों पर सब्सिडी भी दी जा रही है. किसान इन मशीनों को अनुदान पर खरीद पराली निस्तारण की प्रकिया को पूरा कर सकते हैं.

Latest articles

लखनऊ के कोचिंग सेंटर में आग लगने से 15 की मौत, इनमें ज्यादातर स्टूडेंट्स, CM योगी मौके पर पहुंचे?

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर...

मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार सुस्त, लू-गर्मी और आंधी-बारिश का मिला-जुला असर

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून का इंतजार लंबा होता जा रहा है। मौसम विभाग...

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...