32.9 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराज्यसास-ससुर को नींद की गोलियां देकर बहू प्रेमी के साथ फरार, पुलिस...

सास-ससुर को नींद की गोलियां देकर बहू प्रेमी के साथ फरार, पुलिस ने किया अरेस्ट

Published on

शाहजहांपुर,

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में शादीशुदा महिला ने अपने ससुरालियों को चाय में नींद की गोलियां मिलाकर बेहोश कर दिया. इसके बाद महिला जेवरात लेकर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई. इस मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की. घटना के चार दिन बाद पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है.

जानकारी के अनुसार, थाना काट क्षेत्र के रहने वाले युवक विकास ने 13 नवंबर को पुलिस से अपनी पत्नी शोभा और उसके प्रेमी अहसान उर्फ पंगा के खिलाफ शिकायत की थी. शिकायत में कहा गया था कि शोभा ने पति विकास, सास सदावती, ससुर मेवाराम को चाय में नींद की गोली डालकर पिला दी.

जब सभी लोग बेहोश हो गए तो घर से साढ़े चार लाख रुपए के जेवरात और 50 हजार की नकदी लेकर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई. इस मामले की शिकायत पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया. मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में महिला ने पुलिस को बताया कि उसका मायका जलालाबाद क्षेत्र में है.

महिला ने कहा कि उसकी दोस्ती अहसान से इंस्टाग्राम पर हुई थी. अहसान पूर्वी पट्टी कस्बा का रहने वाला है. दोनों के बीच बातचीत होने लगी तो दोनों में प्यार हो गया. इसी बीच शोभा की शादी 5 मई 2021 को पूर्वी पट्टी कस्बे के विकास के साथ हो गई. इसके बाद दोनों में और नजदीकियां बढ़ गईं.

सीओ सदर अमित चौरसिया ने कहा कि थाना काट क्षेत्र के रहने वाले विकास राठौर ने 13 नवंबर को अपनी पत्नी शोभा और उसके प्रेमी अहसान उर्फ पंगा के खिलाफ तहरीर दी थी. शोभा ने ससुरालियों को चाय में नींद की गोली पिलाकर बेहोश कर दिया था.

इसके बाद जेवरात व नकदी लेकर फरार हो गई थी. महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया गया है. कार्रवाई की जा रही है. पुलिस का कहना है कि उनके कब्जे से जेवरात और 42450 रुपए बरामद हुए हैं.

Latest articles

भेल में यूनियन चुनाव की बढ़ी चुनौती, 20 प्रतिशत वोट के बिना नहीं मिलेगी मान्यता

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल में मान्यता प्राप्त यूनियन के आगामी चुनाव...

भेल के शीर्ष अधिकारियों ने आम कर्मचारियों की तरह कतार में खड़े होकर किया भोजन, कैंटीन व्यवस्था का लिया जायजा

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), भोपाल की प्लांट कमेटी की बैठक में हेस्टू...

मध्य प्रदेश में 52% कम बारिश, मानसून की देरी से आधा सूखा जून, 4 जिलों में लू, 30 में बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक में हो रही देरी का असर बारिश...

भाजपा संगठन में बड़ा बदलाव, प्रदेश कार्यसमिति और स्थायी आमंत्रित सदस्यों की घोषणा

भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा से बड़ी खबर सामने आ रही है। पार्टी ने प्रदेश...

More like this

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान का आधार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान की...

विकसित भारत शिक्षा अधिनियम विधेयक-2025 पर सीएम भगवंत मान की आपत्ति, केंद्र से पुनर्विचार की मांग

चंडीगढ़। भगवंत मान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर प्रस्तावित ‘विकसित...