28 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराज्यमैनपुरी उपचुनाव: टिकट न मिलने से मायूस अपर्णा यादव को बीजेपी से...

मैनपुरी उपचुनाव: टिकट न मिलने से मायूस अपर्णा यादव को बीजेपी से फिर मिला बड़ा झटका

Published on

लखनऊ

समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह निधन के बाद खाली हुई मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव होने जा रहा है। इसके साथ ही रामपुर और खतौली विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव होना है। वहीं बीजेपी (BJP), समाजवादी पार्टी समेत लगभग सभी दलों ने अपने-अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इसी क्रम में सपा ने अपने गढ़ को बचाने के लिये शिवपाल यादव को स्टार प्रचारक बनाकर सबको चौंका दिया है तो वहीं बीजेपी ने भी अपनी 40 नेताओं वाली फौज चुनावी मैदान उतारेगी। इसी बीच बीजेपी नेता अपर्णा यादव एक बार फिर चर्चाओं में आ गई है। इस बार उम्मीद जताई जा रही थी कि अपर्णा यादव को बीजेपी ने मैनपुरी लोकसभा सीट से टिकट भले ही न दिया हो लेकिन स्टार प्रचारक लिस्ट में शामिल करेगी। इस बार भी अपर्णा यादव के हाथ निराशा ही लगी।

दरअसल सपा ने मैनपुरी लोकसभा सीट से नेताजी की बड़ी बहू और अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव (Dimple Yadav) को चुनाव मैदान में उतारा है। इसके बाद कयास लगने लगे कि भारतीय जनता पार्टी मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव को टिकट देकर समाजवादी पार्टी को कड़ी चुनौती दे सकती है। अपर्णा यादव की लखनऊ में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी से हुई एक मुलाकात के बाद इन चर्चाओं ने तूल भी पकड़ लिया था। हालांकि बीजेपी आलाकमान ने पूर्व सांसद रघुराज सिंह शाक्य के नाम पर मुहर लगा दी।

बीजेपी ने अपर्णा को स्टार प्रचारक नहीं बनाया
टिकट बंटवारे के बाद चर्चा थी कि बीजेपी अपर्णा यादव से मैनपुरी सीट पर चुनाव प्रचार करा सकती है। गुरुवार को जारी बीजेपी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट में भी अपर्णा यादव का नाम नहीं शामिल था। इस लिस्ट में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सीएम योगी आदित्यनाथ, दोनों डिप्टी सीएम, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी समेत 40 नेताओं के नाम शामिल है। बीजेपी द्वारा जारी की गई स्टार प्रचारकों यह लिस्ट मैनपुरी, रामपुर और खतौली तीनों सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए है। वहीं समाजवादी पार्टी की ओर से अखिलेश यादव, आजम खान, किरणमय नंदा, शिवपाल यादव समेत 40 के करीब बड़े नेता प्रत्याशी डिंपल यादव के लिए चुनाव प्रचार करेंगे। वहीं अपर्णा यादव यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के ठीक पहले समाजवादी पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गई थीं। तभी चर्चा थी कि बीजेपी अखिलेश यादव के खिलाफ अपर्णा यादव को टिकट दे सकती है। हालांकि ऐसा नहीं हुआ। इसके बाद कई ऐसे मौके आए, जब अपर्णा यादव दिल्ली तक बीजेपी के शीर्ष नेताओं से मिलीं, लेकिन उन्हें बीजेपी से अब तक कोई टिकट नहीं मिला है। इस बार मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव के लिए स्टार प्रचारक की सूची तक में उनका नाम शामिल नहीं है।

Latest articles

दक्षिण भारतीय समाज ने केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन को सौंपा ज्ञापन

​रानी कमलापति स्टेशन पर दक्षिण भारत जाने वाली 4 प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की...

लखनऊ के कोचिंग सेंटर में आग लगने से 15 की मौत, इनमें ज्यादातर स्टूडेंट्स, CM योगी मौके पर पहुंचे?

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर...

मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार सुस्त, लू-गर्मी और आंधी-बारिश का मिला-जुला असर

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून का इंतजार लंबा होता जा रहा है। मौसम विभाग...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...