17.9 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeखेलस्टेडियम में सीटें साफ करते दिग्गज की तस्वीर वायरल, क्रिकेट वर्ल्ड में...

स्टेडियम में सीटें साफ करते दिग्गज की तस्वीर वायरल, क्रिकेट वर्ल्ड में मचा बवाल, न्यूजीलैंड शर्मसार

Published on

वेलिंगटन

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टी20 शुक्रवार को भारी बारिश के कारण बिना कोई गेंद फेंके रद्द हो गया। टॉस से पहले से बारिश हो रही थी और आखिर तक नहीं रुकी तो मैच को रद्द घोषित कर दिया गया। इस बीच एक तस्वीर सामने आई, जिससे क्रिकेट वर्ल्ड में बवाल मचा हुआ है। सोशल मीडिया पर मचे कोहराम की वजह से न्यूजीलैंड क्रिकेट वर्ल्ड का शर्मसार होना पड़ा है। यह तस्वीर साइमन डूल ने शेयर की है।

न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर और भारत-न्यूजलैंड सीरीज में कॉमेंट्री कर रहे साइमन ने एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- स्काई स्टेडियम में खेलने की एक और महान वजह। अभी अभी कॉमेंट्रीबॉक्स में सीटों को साफ किया है, जिससे कि हमारे विदेशी (भारतीय) साथी बैठ सकें। क्या बदहाल जगह है। शर्मिंदा करने वाला। दरअसल, कॉमेंट्री बॉक्स में रखीं सीटों की हालत खराब थी। बुरी तरह गंदगी थी, जिसे देखकर डूल को रहा नहीं गया और उन्होंने खुद ही नेपकीन से सीटों को साफ किया।

तस्वीर में देखा जा सकता है कि नेपकीन कितनी गंदी हो गई है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि न्यूजीलैंड में कॉमेंट्री बॉक्स में व्यवस्था का बुरा हाल है। उन्होंने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा- इसका बाहर की सीटों से कोई लेना-देना नहीं है। एक अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम जिसे क्रिकेट के एक अंतरराष्ट्रीय खेल के लिए तैयार माना जाता है, मेरी राय में तैयार होना चाहिए। लेकिन अगर आपको लगता है कि ऐसा नहीं होना चाहिए तो कोई बात नहीं। हम असहमत हो सकते हैं जो ठीक है। इसके बाद लोगों ने न्यूजीलैंड बोर्ड को लताड़ लगाई है।

बता दें कि तीन मैचों की सीरीज का दूसरा मैच रविवार को माउंट मौंगानुई में खेला जाएगा। दोनों टीमों को हाल में टी20 विश्व के सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा था जिसके बाद उनके बीच यह पहला मैच था। भारतीय कप्तान हार्दिक पांड्या ने मैच रद्द होने के बाद कहा, ‘लड़के इस बेहतरीन देश में क्रिकेट खेलने के लिए उत्साहित थे लेकिन बारिश के बारे में हम कुछ नहीं कर सकते हैं। कई लड़के हमसे पहले आ गए थे लेकिन पेशेवर खिलाड़ियों के तौर पर हम इस स्थिति के बारे में जानते हैं। बतौर कप्तान मेरी पहली हार आएगी, आप बस चाहेंगे कि वह देर से आए। प्रबंधन और कप्तान जो कहेंगे, अन्य खिलाड़ी वही मानेंगे।’

न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने कहा, ‘बड़े टूर्नामेंट के बाद जल्द ही यह सीरीज आ गई। आप हमेशा भारतीय टीम के विरुद्ध खेलना चाहते हैं लेकिन आज ऐसा हो न सका। सभी टीमें आने वाले विश्व कप के बारे में देखती हैं। अगले वर्ष में आप वनडे प्रारूप का अधिक आयोजन होते देखेंगे। हम परिस्थितियों को देखकर अपनी टीम में बदलाव करेंगे।’

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...