5.6 C
London
Monday, February 16, 2026
Homeराज्य'ये चुनाव 5 नहीं, अगले 25 साल का', गुजरात के बोटाद में...

‘ये चुनाव 5 नहीं, अगले 25 साल का’, गुजरात के बोटाद में बोले PM मोदी

Published on

बोटाद,

गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के दौरे पर हैं. इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने बोटाद में जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि यह चुनाव सिर्फ अगले 5 साल के लिए नहीं है, बल्कि यह निर्धारित करेगा कि गुजरात 25 साल बाद कैसा दिखेगा. बोटाद से नाता जनसंघ के जमाने का है. जब हमारे बारे में कोई नहीं जानता था तो बोटाद ने ही हमें जनादेश दिया था. बोटाद की जनता हमेशा हमारे साथ रही है.

रैली के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी मैं गुजरात में सभी जगहों पर गया और लोगों की ऊर्जा को देख रहा हूं. अपने दौरे के बाद मैं कह सकता हूं कि गुजरात हमें जनादेश देने जा रहा है. जनता ने चुनाव के नतीजे तय कर दिए हैं.

पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है, जिसने सभी राजनीतिक दलों को सिर्फ विकास की बात करने पर मजबूर कर दिया है. अन्यथा सभी पार्टियां पहले जाति के बारे में बात करते थे. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि मेरे शब्दों को याद रखिएगा कि वह दिन दूर नहीं है, जब बोटाड, धोलेरा, भावनगर परियोजनाओं और उद्योगों का केंद्र होगा. जिस गुजरात में साइकिल नहीं बनती थी, अब हवाई जहाज बनेंगे.

प्रधानमंत्री ने कहा कि अब लोग घर में पानी के नल मांगते हैं. अब लोग रेलवे स्टेशन मांगते हैं और अब लोग एयरपोर्ट मांगते हैं. यह गुजरात के लोग अधिक से अधिक विकास चाहते हैं. आज गुजरात का मिशन स्कूल ऑफ एक्सीलेंस पूरे भारत के लिए मॉडल है. यहां 5जी तकनीक के तहत 20 हजार स्कूल काम करेंगे.

बोटाद में धंधुका और अन्य जगहों पर लोगों ने कभी पानी नहीं देखा. लोगों के पास नहाने के लिए पानी नहीं था, हम सरदार सरोवर नहर लाए. आज हर खेत में पानी है. पीएम मोदी ने कहा कि ये चुनाव अगले 25 साल के लिए है. सिर्फ 5 साल के लिए नहीं है.

Latest articles

रिटायर्ड कर्मचारी से 14 हजार रुपये की चोरी, दो महिलाओं की सोने की चेन उड़ी

भोपाल। राजधानी भोपाल में अलग-अलग स्थानों पर चोरी की तीन वारदातें सामने आई हैं। एक...

Indian Administrative Service अधिकारी श्री मनीष सिंह ने आयुक्त जनसंपर्क एवं प्रबंध संचालक, म.प्र. माध्यम का पदभार संभाला

भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी श्री मनीष सिंह ने शनिवार को आयुक्त जनसंपर्क...

टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की पाकिस्तान पर ऐतिहासिक जीत, 61 रन से हराया

भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को 61 रन से करारी शिकस्त देकर...

भेल के हबीबगंज इंडस्ट्रियल एरिया में फैब्रिकेशन फैक्ट्री के गोदाम में आग, दो घंटे बाद पाया काबू

भोपाल भेल के हबीबगंज स्थित इंडस्ट्रीज एरिया में इंटर स्टेट बस टर्मिनल के सामने स्थित...

More like this

गोविंदपुरा को विकास की नई सौगात: राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया 5.65 करोड़ के सड़क कार्यों का भूमिपूजन

भोपाल राजधानी भोपाल के गोविंदपुरा क्षेत्र में आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में...

विश्वास का प्रतीक होती हैं सहकारिता संस्थाएं: राज्यमंत्री श्रीमती गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि...

ग्राम उत्थान शिविर’ से संवर रहा ग्रामीण राजस्थान

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की 'जनसेवा ही सर्वोपरि' की अवधारणा को साकार करते हुए प्रदेश...