20 C
London
Saturday, May 30, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीय'जब तक BJP है तब तक भारत-पाकिस्तान के संबंध अच्छे नहीं हो...

‘जब तक BJP है तब तक भारत-पाकिस्तान के संबंध अच्छे नहीं हो सकते’, इमरान खान के जहरीले बोल

Published on

इस्लामाबाद

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा है कि वह भारत के संबंध अच्छे संबंध चाहते हैं। यह पाकिस्तान की जरूरत है। लेकिन यह तब तक मुमकिन नहीं होगा, जब तक भारत में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार रहेगी। ब्रिटिश अखबार द टेलीग्राफ को दिए एक इंटरव्यू में इमरान खान ने उन आर्थिक लाभों पर बात किया जो दोनों देशों के बीच अच्छे संबंधों के जरिए हासिल हो सकते हैं। इमरान ने कहा, ‘बहुत बड़ा लाभ होगा। लेकिन जम्मू-कश्मीर पर भारत का रुख मुख्य रोड़ा होगा। हमें इस मुद्दे पर एक मजबूत रोडमैप की जरूरत है।’

इमरान खान ने कहा, ‘मुझे लगता है अच्छे संबंध संभव हैं लेकिन बीजेपी की सरकार हार्डलाइन है और उनके मुद्दे राष्ट्रवाद से जुड़े होते हैं। राष्ट्रवाद का जिन अगर बोतल से बाहर आ जाए तो उसे वापस बंद करना बहुत मुश्किल हो जाता है।’ भारत के साथ संबंधों को पाकिस्तान की ओर से खराब किया गया है। इमरान खान की सरकार के दौरान ही भारत के साथ ट्रेड रिलेशन खत्म किया गया। इसका जिक्र करते हुए इमरान ने कहा, ‘जब भारत ने धारा 370 को खत्म कर दिया और कश्मीर का विशेष राज्य का दर्जा छीन लिया तो हमें उनके साथ संबंध खत्म करने पड़े।’

पाकिस्तान ने खराब किए थे संबंध
5 अगस्त 2019 को कश्मीर के विशेष राज्य का दर्जा खत्म कर दिया गया था। इसी महीने में औपचारिक रूप से पाकिस्तान ने भारत के साथ अपने संबंधों को घटा दिया था। इमरान ने कहा कि हम अफगानिस्तान, ईरान और चीन समेत पाकिस्तान के सभी पड़ोसियों के साथ अच्छे संबंध चाहते हैं। ‘हम दोनों देशों के बीच अच्छे संबंध चाहते हैं। हम नहीं चाहते कि एक बार फिर शीत युद्ध जैसी स्थिति बने।’ भारत और पाकिस्तान चार युद्ध लड़ चुके हैं और हर बार इसमें पाकिस्तान को ही हार का सामना करना पड़ा है।

अच्छे संबंध की वकालत कर रहे इमरान
पाकिस्तान में अगले साल आम चुनाव होने वाले हैं। इमरान खान सत्ता में आना चाहते हैं। अप्रैल में उन्हें एक अविश्वास प्रस्ताव के जरिए हटा दिया गया था। इमरान ने इसके लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया था। लेकिन हाल ही में एक इंटरव्यू में इमरान ने कहा कि अब वह इसके लिए अमेरिका को दोषी नहीं मानते हैं। इमरान ने कहा है कि अगर वह प्रधानमंत्री बनते हैं तो वह अपने सभी पड़ोसियों के साथ अच्छे संबंध स्थापित करेंगे। इमरान ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि 12 करोड़ लोगों को गरीबी से निकालें और इसके लिए सभी से अच्छे संबंध जरूरी हैं।

Latest articles

एनटीपीसी बोंगाईगांव को दोहरा राष्ट्रीय सम्मान: सुरक्षा और सीएसआर में उत्कृष्टता के लिए मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार, स्वर्ण श्रेणी में मारी बाजी

नई दिल्ली। परिचालन उत्कृष्टता, कार्यस्थल सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक विकास के प्रति अपनी...

विधायक सबनानी पहुंचे जनता के द्वार: रोशनपुरा और राहुल नगर बस्ती का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए जनसमस्याएं तुरंत सुलझाने के निर्देश

भोपाल। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवानदास सबनानी ने शुक्रवार को अपने क्षेत्र की...

पद्मश्री गोडबोले दंपति से मिले सीएम विष्णुदेव साय: बोले- ‘बस्तर के लिए इनका 4 दशक का समर्पण मानवता की असाधारण मिसाल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में बस्तर के...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...