17.8 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeखेलगोवा में गड़बड़ कर रहे क्रिकेटर युवराज सिंह, सरकार ने भेजा नोटिस,...

गोवा में गड़बड़ कर रहे क्रिकेटर युवराज सिंह, सरकार ने भेजा नोटिस, 8 दिसंबर को सुनवाई

Published on

पणजी

गोवा पर्यटन विभाग ने क्रिकेटर युवराज सिंह को मोरजिम में अपने विला को पंजीकृत कराए बिना ‘होमस्टे’ के तौर पर संचालित करने पर नोटिस जारी कर आठ दिसंबर को उन्हें सुनवाई के लिए बुलाया है। गोवा पर्यटन व्यापार अधिनियम 1982 के तहत राज्य में ‘होमस्टे’ का संचालन पंजीकरण के बाद ही किया जा सकता है।

राज्य पर्यटन विभाग के उपनिदेशक राजेश काले ने 18 नवंबर को उत्तरी गोवा के मोरजिम में स्थित क्रिकेटर के स्वामित्व वाले विला ‘कासा सिंह’ के पते पर जारी नोटिस में इस पूर्व हरफनमौला को आठ दिसंबर को सुबह 11 बजे व्यक्तिगत सुनवाई के लिए उनके सामने पेश होने का निर्देश दिया। नोटिस में 40 वर्षीय क्रिकेटर से पूछा गया है कि पर्यटन व्यापार अधिनियम के तहत संपत्ति का पंजीकरण नहीं कराने के लिए उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई (एक लाख रुपये तक का जुर्माना) क्यों नहीं शुरू की जानी चाहिए।

नोटिस में कहा गया है, ‘अधोहस्ताक्षरी के संज्ञान में आया है कि वर्चेवाड़ा, मोरजिम, पेरनेम, गोवा में स्थित आपका आवासीय परिसर कथित तौर पर होमस्टे के रूप में काम कर रहा है और ‘एयरबीएनबी’ जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर यह बुकिंग के लिए उपलब्ध है।’ विभाग ने युवराज के एक ट्वीट का भी जिक्र किया, जिसमें उन्होंने कहा है वह अपने गोवा स्थिति घर में छह लोगों की मेजबानी करेंगे और इसकी बुकिंग सिर्फ ‘एयरबीएनबी’ पर होगी।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...