20.1 C
London
Sunday, July 6, 2025
Homeराज्यअखिलेश यादव ने कर दिया इशारा, 2024 में कन्‍नौज से लड़ सकते...

अखिलेश यादव ने कर दिया इशारा, 2024 में कन्‍नौज से लड़ सकते हैं लोकसभा चुनाव! BJP बोली- फिर से हारेंगे

Published on

कन्नौज

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ा इशारा किया है। उन्होंने कन्नौज सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने की बात कही है। अखिलेश ने मैनपुरी में डिंपल यादव को चुनाव लड़ाने के सवाल पर जवाब देते हुए यह बात कही।

2024 में अखिलेश यादव ने कन्नौज से लोकसभा चुनाव लड़ने की कही बात। डिंपल यादव के मैनपुरी से लड़ाने के सवाल पर इशारा करते हुए कहा कि बीजेपी के पास बिना पैसे के मुद्दे हैं। बीजेपी सरकार कानून व्यवस्था पर फेल हुई। अखिलेश यादव ने कहा कि 2024 में भी चुनाव है। क्यों, हम क्या करेंगे? खाली बैठें घर पर? अरे हमारा काम ही चुनाव लड़ना है। जहां पहला चुनाव लड़े वहीं से फिर लड़ेंगे।

गौरतलब है कि सपा मुखिया अखिलेश यादव कन्नौज से लोकसभा सांसद चुने जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि क्या करेंगे खाली बैठकर घर पर। हमारा काम चुनाव लड़ना ही है। कन्नौज से अखिलेश के चुनाव लड़ने के ऐलान पर बीजेपी ने हमला बोला। बीजेपी प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने अखिलेश के बयान पर हमला बोला।

उन्होंने कहा, ‘मैनपुरी में पराजय भांप कर भैया अब ‘इत्र वाले मित्र’ के घर चल पड़े हैं। लेकिन वहां भी मुश्किलें हजार हैं। सुब्रत पाठक के हाथों एक बार फिर से पराजय का स्वाद चखना चाहते हैं। राजनीति में चुनाव लड़ने के अलावा भी बहुत कुछ होता है।’

Latest articles

Women Health Tips:महिलाओं की सेहत के लिए 7 हेल्दी सुपरफूड्स

Women Health Tips:आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में महिलाओं को अपनी सेहत का ध्यान...

Russia Ukraine War: कीव पर 7 घंटे तक हुई बमबारी, ज़ेलेंस्की ने ट्रंप से की बात, 26 लोग घायल

रूस और यूक्रेन के बीच पिछले 3 सालों से जंग जारी है और अब...

More like this

MP OBC Reservation Update: सुप्रीम कोर्ट का कड़ा रुख राज्य सरकार से पूछा- 13% पद क्यों रोके

MP OBC Reservation Update:मध्य प्रदेश में अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) को 27 प्रतिशत आरक्षण...