24.2 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराज्यबिहार से डिजिटल जिहाद की पूरी प्लानिंग! स्पेशल ब्रांच ने भेजा अलर्ट...

बिहार से डिजिटल जिहाद की पूरी प्लानिंग! स्पेशल ब्रांच ने भेजा अलर्ट मेसेज

Published on

पटना

फुलवारीशरीफ टेरर मॉड्यूल के खुलासे के बाद बिहार में इससे भी बड़ी प्लानिंग की खुफिया खबर सामने आ गई है। यहां एक बदनाम संगठन अपना मीडिया बनाकर डिजिटल जेहाद की तैयारी में है। एक वेब पोर्टल इस्लामिक ट्रांसलेशन सेंटर की संदिग्ध गतिविधियों को लेकर बिहार पुलिस हेडक्वार्टर ने अलर्ट मैसेज दिया है। इस संगठन की कारगुजारियों और हालिया मैसेज को लेकर विशेष रूप से स्पेशल ब्रांच और सभी जिलों के एसपी को अलर्ट किया गया है। खुफिया खबर के मुताबिक सभी एसपी को जरूरत पड़ते ही फौरन कार्रवाई का निर्देश भी दिया गया है।

बिहार से डिजिटल जेहाद का मंसूबा
NBT बिहार की टीम को सूत्रों से मिली ये खबर बेहद चौंकाने वाली है। इस खबर के मुताबिक इस्लामिक ट्रांसलेशन सेंटर नाम की एक वेबसाइट जेहादी मीडिया का खतरनाक मंसूबा पूरा करने के लिए काम कर रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस वेब पोर्टल ने मुस्लिम युवक और युवतियों को भाई-बहन बताते हुए कहा है कि अगर ऐसे लोग जेहादी मीडिया के काम को करना चाहते हैं तो ये संगठन उन्हें मौका दे रहा है।

ये है डिजिटल जेहाद का प्लान
इस वेबसाइट ने मुसलमान लड़कों और लड़कियों से मुजाहिद उलेमा और उमर के बार में विस्तार से बात करते हुए बताया है। वेबसाइट में लिखा गया है कि अलग-अलग भाषाओं में अनुवाद और दूसरी तरह का काम करने का खास मौका मुसलमान नौजवानों के लिए है। इस बात की जानकारी मिलते ही बिहार पुलिस अलर्ट मोड में आ गई है। स्पेशल ब्रांच के आईजी के ताजा निर्देश के बाद बिहार में सभी जिलों के एसपी ने अपने लेवल से एक्श लेते हुए थाने के स्तर तक इस वेबसाइट की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया है। इस दौरान पुलिस को कानूनी कार्रवाई करने की छूट भी दे दी गई है।

Latest articles

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान का आधार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान की...

विकसित भारत शिक्षा अधिनियम विधेयक-2025 पर सीएम भगवंत मान की आपत्ति, केंद्र से पुनर्विचार की मांग

चंडीगढ़। भगवंत मान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर प्रस्तावित ‘विकसित...

More like this