12.4 C
London
Monday, April 13, 2026
HomeUncategorizedसेना के सम्मान को दांव पर लगाना शर्मनाक, अनुपम खेर ने दिया...

सेना के सम्मान को दांव पर लगाना शर्मनाक, अनुपम खेर ने दिया ऋचा चड्ढा को जवाब

Published on

गलवान वैली को लेकर ऋचा चड्ढा का ट्वीट उनके लिए विवादों का सबब गया है. ऋचा के ट्वीट की आलोचना लगातार हो रही है. अक्षय कुमार के बाद अब अनुपम खेर  ने भी ऋचा चड्ढा की बात को गलत बताया है. उन्होंने ट्वीट कर एक्ट्रेस की बात को शर्मनाक बताया है.

सेलेब्स ने की ऋचा की इंडिया
अनुपम खेर ने ऋचा चड्ढा के ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा, ‘देश की बुराई करके कुछ लोगों के बीच लोकप्रिय होने की कोशिश करना कायर और छोटे लोगों का काम है. और सेना के सम्मान को दांव पर लगाना… इससे ज्यादा शर्मनाक और क्या हो सकता है.’

अनुपम के अलावा रवीना टंडन ने भी इसे लेकर ट्वीट किया है. एक ट्विटर यूजर को जवाब देते हुए रवीना ने लिखा, ‘मैं इस बात से सहमत हूं. लोगों की अपनी राजनीतिक सोच और विचार होते हैं. लेकिन जब सेना, सीमा रेखा पर खड़े सैनिक, हमारे शहीद, उनकी और उनके परिवारवालों द्वारा दी गई कुर्बानी पर तंज और मजाक नहीं किया जाना चाहिए.’सबसे पहले ऋचा चड्ढा की बात पर रिएक्शन अक्षय कुमार ने दिया था. अक्षय कुमार ने इस ट्वीट के जवाब में लिखा था, ‘ये देखकर मुझे दुख हुआ. हमारी सेना की तरफ हमें कभी भी एहसानफरामोश नहीं होना चाहिए. वो हैं तो आज हम हैं.’

क्या है पूरा मामला?
गुरुवार को उत्तरी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने अपने एक बयान में कहा था क‍ि भारतीय सेना, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर यानी PoK को दोबारा हथियाने के लिए भारत सरकार द्वारा दिए गए आदेश को इंतजार कर रही है. उनकी इस बात पर जवाब देने वाली पहली सेलेब ऋचा चड्ढा ही थीं. उन्होंने ट्वीट कर लिखा था, ‘गलवान हैलो बोल रहा है.’ इस ट्वीट का इशारा 2020 में हुए गलवान क्लैश की तरफ था.उनकी इस बात के बाद हंगामा खड़ा हो गया था. ऋचा चड्ढा को सोशल मीडिया पर काफी भारी निंदा का सामना करना पड़ा. इसके बाद उन्होंने सभी से माफी मांगी थी. ऋचा ने एक बयान जारी कर कहा था कि उनका मकसद भारतीय सेना को आहत करना नहीं था.

Latest articles

बेटियों और बहनों के विकास से ही होगा समग्र विकास संभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में अंतरित किए 1836...

गोविंदपुरा औद्योगिक इकाई पर कार्रवाई की तैयारी, जवाब नहीं देने पर होगा कड़ा कदम

भोपाल। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र भोपाल द्वारा एक औद्योगिक इकाई के खिलाफ गंभीर...

देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी : रामनाथन

बीएचईएल द्वारा आईपी आउटर केसिंग की आपूर्ति तथा ईओटी क्रेन का लोकार्पण हरिद्वार। बीएचईएल हरिद्वार...

किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, किसानों के विकास के लिए हम हैं प्रतिबद्ध : केन्द्रीय रक्षा मंत्री सिंह

किसानों के श्रम से देश का खाद्यान्न निर्यात हुआ दोगुना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव किसानों...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...