11.6 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeराज्यजंगल में आग लगाकर बनाई रील... इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो, पुलिस...

जंगल में आग लगाकर बनाई रील… इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो, पुलिस ने देखा तो लिया एक्शन

Published on

चमोली,

उत्तराखंड के चमोली में पहाड़ के जंगलों में हर दिन आग लगने की घटनाएं सामने आ रही हैं. इस समय जंगलों में तेजी से फैल रही आग बड़ी परेशानी बन चुकी है. इसी बीच जंगल में आग लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में कुछ युवा कहते हैं- ‘हमारा काम आग लगाना है और आग पर चलना है.’ जब यह वीडियो वायरल हुआ तो मामला पुलिस तक पहुंचा. पुलिस ने जांच के बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

जंगल में आग लगाने का वीडियो सामने आया तो सोशल मीडिया पर हर कोई आरोपियों को लताड़ लगाने लगा. पुलिस का कहना है कि यह वीडियो बनाने वाले युवकों को पकड़ लिया गया है.

चमोली पुलिस ने सोशल मीडिया पर जंगल में आग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बनाए गए वीडियो का संज्ञान लिया और तीन युवाओं को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने वायरल वीडियो की जांच की तो पता चला कि यह वीडियो पांडवाखाल, गैरसैंण चमोली का है.

पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार के निर्देश पर गैरसैंण पुलिस ने तत्काल कार्रवाई कर बिहार निवासी बृजेश कुमार, सलमान और शुखलाल को पकड़ लिया और तीनों को थाना गैरसैंण लाया गया. इन तीनों के खिलाफ सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की.

पूछताछ में युवकों ने बताया कि सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हासिल करने के लिए उन्होंने यह वीडियो अपलोड किया था. युवा वीडियो में कह रहे हैं कि हमारा काम है आग लगाना और आग से खेलना. पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने लोगों से वनों को आग से बचाने की अपील की है.

Latest articles

पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी ₹10 घटी, कीमतों को स्थिर रखने का फैसला

केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में ₹10-₹10 प्रति लीटर की...

भोपाल में खौफनाक वारदात: 80 उपद्रवियों के बीच फंसा परिवार, 6 साल की मासूम के सिर पर तलवार से हमला

भोपाल राजधानी के शाहजहानाबाद इलाके में बुधवार देर रात मानवता को शर्मसार करने वाली घटना...

पटरी पार करते समय बड़ा हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग पूर्व टेलर की मौत

भोपाल राजधानी के ऐशबाग थाना इलाके में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक रेल हादसा हो गया।...

भोपाल: ऐतिहासिक ईदगाह मस्जिद में मोबाइल टावर निर्माण पर बवाल, AIMIM कार्यकर्ताओं की पुलिस से तीखी झड़प

भोपाल राजधानी की ऐतिहासिक ईदगाह मस्जिद की पार्किंग में मोबाइल टावर लगाए जाने को लेकर...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...