17.8 C
London
Thursday, June 18, 2026
Homeराजनीति'दिल्ली के CM छोटा रिचार्ज, कोविड के दौरान मुसलमानों को...', MCD चुनाव...

‘दिल्ली के CM छोटा रिचार्ज, कोविड के दौरान मुसलमानों को…’, MCD चुनाव में ओवैसी की एंट्री, केजरीवाल पर भड़के

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली एमसीडी चुनाव की तारीख नजदीक आने के साथ ही दिल्ली में सियासी हलचल तेज हो गई है। बीजेपी, आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस के अलावा AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी भी मैदान में उतर गए हैं। ओवैसी की पार्टी 250 वार्डो में से महज 15 वार्डो पर चुनाव लड़ रही है। मगर ओवैसी के चुनावी प्रचार के दौरान जो तेवर से दिख रहे हैं उससे लग रहा है कि बीजेपी से ज्यादा खतरा उन्हें आम आदमी पार्टी से है। जनसभाओं में ओवैसी जमकर केजरीवाल पर हमला बोल रहे हैं। उन्होंने दिल्ली में एक जनसभा के दौरान केजरीवाल पर छोटा रिचार्ज बोलकर तंज कसा। उन्होंने कहा ‘कोरोना के दौरान केजरीवाल ने मुसलमानों को बदनाम किया और कहा कि कोरोना अगर कोरोना बढ़ा तो उसकी जिम्मेदारी तब्लीगी जमात की होगी।’ अल्पसंख्यकों को ध्यान में रखकर AIMIM की कोशिश होगी कि वो सभी 15 सीटों को अपने नाम करें। दिल्ली नगर निगम के कुल 250 वार्डों के लिए 4 दिसंबर को मतदान होगा। वहीं इसके नतीजे 7 दिसंबर को आएंग

‘किसी ने कोई काम नहीं किया’
ओवैसी ने कहा कि कांग्रेस को आपने वोट दिया, आपने उसके बाद आम आदमी पार्टी को वोट दिया। लेकिन किसी ने कोई काम नहीं किया। ना स्कूल बनाया, ना साफ सफाई हुई। दिल्ली में करीब 12 फीसदी मुस्लिम मतदाता हैं, जिसके चलते हर आठवां वोटर मुसलमान है। दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों में से 8 विधानसभा और नगर निगम की 250 में से करीब 50 सीटों पर मुस्लिम मतदाता अहम भूमिका निभाते हैं।

बिलकिस बानो के मामले पर केजरीवाल का मुंह नहीं खुलता’
केजरीवाल को निशाने पर लेते हुए ओवैसी ने कहा कि मोदी जी टोपी नहीं पहनते और केजरीवाल जिससे मिलते हैं उसे टोपी पहना देते हैं। उन्होंने कहा कि बिलकिस बानो के मामले पर केजरीवाल का मुंह नहीं खुला, यूनीफॉर्म सिविल कोड पर वो कुछ नहीं बोलते हैं। ओवैसी ने कहा कि यही केजरीवाल थे जिसने कोविड की पहली वेव के दौरान तबलीगी जमात को सुपरस्प्रेडर कहा था। हाईकोर्ट में जब केस गया तो कोर्ट ने उनके झूठ को साबित कर दिया। ओवैसी ने आगे कहा कि ये केजरीवाल ही थे, जिन्होंने कहा था कि एक दिन के लिए पुलिस दे दो, पूरे शाहीन बाग को खाली करा दूंगा।

‘बीजेपी और AAP मिलकर काम कर रहे हैं’
असदुद्दीन ओवैसी ने आरोप लगाया कि केजरीवाल और बीजेपी मिलकर राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दोनों के बीच समझौता है तुम लोकसभा जीत लो, हम विधानसभा जीत लेंगे। ओवैसी ने कहा कि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के वोट से BJP की जीत है। ओवैसी ने आगे कहा कि BJP को फायदा उनसे नहीं, बल्कि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस से हो रहा है। उन्होंने मुस्लिम समुदाय के लोगों को इन सभी पार्टियों के चुनावी वादों पर भरोसा ना करने की नसीहत दी।

Latest articles

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...

पंजाब में सीएम भगवंत मान ने 523 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, NEET परीक्षा को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोमवार को मोहाली के विकास भवन...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...