24 C
London
Thursday, June 18, 2026
Homeभेल न्यूज़भेल दशहरा मैदान में भोजपाल महोत्सव मेले का भव्य आगाज आज

भेल दशहरा मैदान में भोजपाल महोत्सव मेले का भव्य आगाज आज

Published on

भोपाल

भेल के भेल दशहरा मैदान पर सोमवार से भोजपाल महोत्सव मेले का भव्य आगाज होगा। कार्यक्रम की शुरुआत शाम सात बजे से रंग-बिरंगे गुब्बारे छोड़कर की जाएगी। मेले का शुभारंभ पूर्व महापौर आलोक शर्मा के साथ वरिष्ठ नागरिकजन करेंगे । भारतीय संस्कृति की पहचान भेल उद्योग नगरी में 35 दिनों तक चलने वाला यह मेला पिछले सात वर्षों से धूम मचा रहा है । खास बात यह है कि भेल सहित शहरवासियों को व्यापारिक, सांस्कृतिक, सामाजिक और मनोरंजन के माध्यम से जोडऩे का काम करता आ रहा है। मेले का यह आठवां वर्ष है।

मेले में आने वाले लोगों के लिए भव्य स्वागत द्वारा, मेले की यादों को संजोए रखने के लिए विभिन्न ज्योर्तिलिंगों के साथ टेडिशनल सेल्फी जोन बनाया गया है। मेले के माध्यम से बॉलीवुड कलाकारों की प्रस्तुति, विभिन्न प्रदेशों की संस्कृतियों से शहरवासियों को रूबरू कराने के साथ ही उभरते कलाकारों को अपनी प्रतिभा निखारने के लिए भव्य टे्रडिशनल मंच तैयार किया गया है।

मेला अध्यक्ष सुनील यादव ने बताया कि मेला लगाने का मुख्य उद्ेश्य सामाजिक समरसता को प्रगाढ़ करना, समाज की उभरती प्रतिभाओं को अवसर प्रदान करना, महिला उद्यमियों, व्यवसाइयों को स्थान उपलब्ध कराना। पारिवारिक महोत्सव में मनोरंजन के साथ विविध प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों को उपलब्ध कराना है। मेला संयोजक विकास विरानी ने बताया कि मेले में आने वाले लोगों के लिए नि:शुल्क चिकित्सा सुविधा के लिए मिनी अस्पताल बनाया गया है।

महामंत्री हरीश कुमार राम ने बताया कि मेले में विभिन्न प्रकार की दुकानों के साथ ही लोगों की सुरक्षा के लिए पुलिस चौकी, फायर बिग्रेड, 40 सिक्योरिटी गार्ड, मेला समिति के 40 से ज्यादा वालंटियर्स के साथ ही पूरे मेला परिसर सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में रहेगा। मेले में आने वाले लोगों को वाहनों की पार्किंग के लिए बेहतर व्यवस्था की गई है।

Latest articles

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून का असर जारी, 28 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जून में 35% कम वर्षा

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी...

रणथंभौर एक्सप्रेस के कोच से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी; 20 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

रतलाम। दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रतलाम जिले में कोटा मंडल के अंतर्गत आने वाले...

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

More like this

बीएचईएल भोपाल ने रचा इतिहास: ईडी ने किये पहले 765 केवी-500 एमवीए आईसीटी ट्रांसफॉर्मर को किया रवाना

भोपाल। देश में विद्युत उपकरण निर्माण के क्षेत्र में अग्रणी सार्वजनिक उपक्रम भारत हैवी...

​बीएचईएल में बीएमडी जांच शिविर का आयोजन, 400 लोगों ने उठाया लाभ

​हरिद्वार l बढ़ती हुई अस्थि रोग (हड्डियों से संबंधित) समस्याओं को देखते हुए बीएचईएल...

बीएचईएल भोपाल में 10-दिवसीय योग उत्सव शुरू, “स्वस्थ बुढ़ापे के लिए योग” थीम पर होंगे 13 कार्यक्रम

​भोपाल। शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक सेहत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भेल (BHEL),...