17.4 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयअपार्टमेंट बना शोला, जान बचाने भागे तो पुलिस ने भस्म होने के...

अपार्टमेंट बना शोला, जान बचाने भागे तो पुलिस ने भस्म होने के लिए वापस भेजा, चीन में ये कैसा लॉकडाउन

Published on

बीजिंग

चीन में एक अपार्टमेंट ब्लॉक में आग लगने से 10 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जब लोग आग से बचने के लिए बाहर भागे तो पुलिस ने उन्हें वापस मरने के लिए भेज दिया। कोरोना की सख्ती के कारण ऐसा किया गया था। अब इस सख्ती से लोगों के सब्र का बांध टूट रहा है। जगह-जगह प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया पर तस्वीरें सामने आ रही हैं। सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक वीडियो में दिख रहा है कि लोग सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं।

पश्चिमी शिंजियांग क्षेत्र की राजधानी उरुमकी में लोग अधिकारियों के सामने बैरियर तोड़ते हुए कोरोना लॉकडाउन खत्म करने के नारे लगा रहे हैं। चीन में जीरो कोविड पॉलिसी के बावजूद कोरोना संक्रमण बढ़ता जा रहा है। उरुमकी के अधिकारियों ने अब कोरोना प्रतिबंधों को चरणबद्ध तरीके से खत्म करने का वादा किया है। हालांकि उन्होंने इस बात से इनकार कर दिया कि लोगों को आग वाली बिल्डिंग से बाहर नहीं निकलने दिया गया। उरुमकी नें अगस्त की शुरुआत से ही कोरोना प्रतिबंध लागू हैं।

अधिकारियों ने मांगी माफी
BBC की रिपोर्ट के मुताबिक जिस बिल्डिंग में आग लगी थी, उसमें रहने वालों ने बताया कि बड़े पैमाने पर लोगों को बाहर निकलने से रोका गया। जबकि चीन की मीडिया ने इसे नकार दिया है। उरुमकी के अधिकारियों ने शुक्रवार को देर रात माफी मांगी। ये माफी किस लिए थी, यह नहीं बताया गया। लेकिन उन्होंने कहा कि जिसने भी अपनी ड्यूटी सही से नहीं निभाई है उसे दंडित किया जाएगा। वीडियो में दिख रहा है कि शुक्रवार को नागरिक मास्क लगा कर सड़कों पर इकट्ठा हुए।
china (5)

सोशल मीडिया से हटाया गया प्रदर्शन
एक प्रदर्शनकारी शहर की एक आधिकारिक बिल्डिंग के सामने माइक से चिल्ला रहा है। कुछ लोगों ने इस प्रदर्शन को लाइव स्ट्रीम भी किया। शुक्रवार की रात को हुए प्रदर्शन की हर डिटेल शनिवार की सुबह तक सोशल मीडिया से गायब हो गई। स्थानीय मीडिया ने कहा कि गुरुवार को उरुमकी अपार्टमेंट में भयानक आग लगी थी, जिसमें 9 लोग घायल हो गए। सोशल मीडिया पर कहा गया कि कोरोना प्रतिबंधों के कारण फायर ब्रिगेड को समस्या का सामना करना पड़ा।

Latest articles

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

More like this

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

भारत-स्लोवाकिया के बीच कई अहम समझौते, पीएम मोदी बोले- टेक्नोलॉजी हमारे संबंधों का आधार

ब्रातिस्लावा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके स्लोवाकियाई समकक्ष रॉबर्ट फिचो के बीच...