20.1 C
London
Wednesday, July 2, 2025
Homeकॉर्पोरेट5G में चीन नहीं भारत की धूम! हर माह डेटा खर्च होगा...

5G में चीन नहीं भारत की धूम! हर माह डेटा खर्च होगा 54GB, रिपोर्ट से हुए कई खुलासे

Published on

नई दिल्ली

भारत में 5G सर्विस की शुरुआत हो चुकी है। एयरटेल और जियो ने कई शहरों में 5G सर्विस रोलआउट कर दी है। उम्मीद है एक साल में देशभर में 5G सर्विस को रोलआउट हो जाएगी और इस साल के अंद तक ग्लोबली 1 बिलियन 5G यूजर्स हो जाएंगे। जबकि साल 2028 तक 5G यूजर्स की संख्या बढ़कर करीब 5 बिलियन हो जाएगी। Ericsson Mobility रिपोर्ट के मुताबिक भारत विश्व का इमर्जिंग 5G कनेक्टिविटी वाला देश होगा। साल 2022 से साल 2028 के दौरान 5G ग्रोथ में 19 फीसद का इजाफा दर्ज किया गया है। ऐसे में साल 2028 तक कुल 5G यूजरबेस 300 मिलियन हो सकता है।

क्या कहते हैं आंकड़ें

  1. दुनियाभर में जुलाई से सितंबर के दौरान करीब 110 मिलियन 5G यूजर्स जुड़े हैं। ऐसे में कुल 5G यूजर्स बेस 870 मिलियन हो गया है। 2028 के आखिरी तक ग्लोबरी 5 बिलियन 5G यूजर्स होंगे।
  2. ग्लोबली 4G यूजरबेस की संख्या में जोरदार इजाफा हो सकता है, जिनकी संख्या जुलाई-सितंबर के दौरान करीब 41 मिलियन थी। बता दें कि जुलाई और सितंबर 2022 के बीच ग्लोबल 4G सब्सक्रिप्शन सबसे ज्यादा रहने का अनुमान है इस साल के अंत तक 5G यूजरबेस 5.2 बिलियन हो सकता है।
  3. साल 2022 में 5 यूजरबेस 31 मिलियन था, जो 2028 तक 690 मिलियन हो सकता है। साल 2024 तक भारत में सबसे ज्यादा 930 मिलियन 4G यूजर होंगे। हालांकि इसके बाद इसमें गिरावट आएगी। और साल 2028 तक 5G यूजर्स की संख्या बढ़कर 570 मिलियन हो जाएगी।
  4. अगर 5G की बात की जाए, तो भारत में स्मार्टफोन 5G डेटा खपत सबसे ज्यादा होगी। एक अनुमान के मुताबिक साल 2022 तक भारत में मंथली 5G मोबाइल डेटा खपत करीब 25GB होगा। जबकि अगले 6 साल 2028 तक औसत 5G स्मार्टफोन डेटा खपत 54 जीबी होगा।
  5. यह स्मार्टफोन यूजर औससत डेटा प्रति मोबाइल यूजर सबसे ज्यादा होगा। अगर स्मार्टफोन की बात करें, तो साल 2022 में स्मार्टफोन यूजरबेस 77 फीसद से बढ़कर साल 2028 तक 94 फीसद हो सकती है।

Latest articles

बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल बने भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष

भोपालबैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल बने भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष,बैतूल विधायक हेमंत विजय खंडेलवाल...

भेल में प्रशासनिक फेरबदल 

भेलभेल भोपाल यूनिट में प्रशासनिक फेरबदल किया गया है l विभागों में फेरबदल...

Fatty Liver Causes: फैटी लीवर से बचना है तो इन चीज़ों से करें परहेज़ हकीम सुलेमान ख़ान के ख़ास नुस्ख़े

Fatty Liver Causes: लिवर की बीमारियों के पीछे सबसे बड़ा कारण हमारी खराब लाइफस्टाइल...

More like this

8th Pay Commission:अब है 8वें वेतन आयोग की बारी हर 10 साल में बदलाव

8th Pay Commission:अब है 8वें वेतन आयोग की बारी हर 10 साल में बदलाव,भारत...

फ्री में चेक करें पीएफ बैलेंस, ईपीएफओ की मिस्डकॉल-एस एमएस सर्विस से मिनटों में दिखेगा कंट्रीब्यूशन और बैलेंस जाने

फ्री में चेक करें पीएफ बैलेंस, ईपीएफओ की मिस्डकॉल-एस एमएस सर्विस से मिनटों में...

FACING ISSUES WITH PF WITHDRAWAL: यदि आपको भी PF निकालने में आ रही है दिक्कत तो जानिए क्या करें

FACING ISSUES WITH PF WITHDRAWAL: लगभग सभी भारतीय कर्मचारियों का एक PF (प्रोविडेंट फंड)...