19.9 C
London
Wednesday, June 17, 2026
HomeUncategorizedनोरा फतेही से 5 घंटे तक ED की पूछताछ, क्या सुकेश चंद्रशेखर...

नोरा फतेही से 5 घंटे तक ED की पूछताछ, क्या सुकेश चंद्रशेखर ने दिए हैं करोड़ों के गिफ्ट?

Published on

बॉलीवुड अदाकारा नोरा फतेही कथित कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर के खिलाफ चल रहे केस में ED के निशाने पर हैं। उनपर लगातार ED की नजर बनी हुई है। नोरा शुक्रवार को 200 करोड़ रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में अपना बयान दर्ज कराने के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ED) के सामने पेश हुईं। पांच घंटे के बाद ईडी ऑफिस से निकलने के बाद जब पत्रकारों ने उनसे पूछा कि क्या उन्हें चंद्रशेखर से कोई गिफ्ट मिला है, तो उन्होंने अपनी कार में बैठने से पहले ‘नहीं’ जवाब दिया।

नोरा फतेही से ED की पूछताछ
30 वर्षीय नोरा फतेही से पहले भी संघीय एजेंसी ने पूछताछ की है। सूत्रों ने दिन में कहा था कि आज उनसे चंद्रशेखर के बारे में पूछताछ की जानी थी और उनका बयान धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की धाराओं के तहत दर्ज किया जाएगा। नोरा फतेही ने सितंबर में आर्थिक अपराध शाखा के सामने दावा किया था कि वह ‘षड्यंत्र की शिकार थीं न कि साजिश करनेवाली।’ उन्होंने पुलिस को सुकेश के साथ अपनी चैट के स्क्रीनशॉट भी दिखाए थे।

सुकेश पर 200 करोड़ की धांधली का आरोप
सुकेश चंद्रशेखर पर 200 करोड़ रुपये का जबरन वसूली रैकेट चलाने का आरोप लगाया गया है, जब वह रोहिणी जेल में बंद था। जेल में बंद रैनबैक्सी के पूर्व मालिक शिविंदर सिंह की पत्नी अदिति सिंह ने केंद्रीय कानून मंत्रालय और पीएमओ के अधिकारियों के रूप में खुद को पेश किया था। ईडी ने पहले जैकलीन फर्नांडीज को एक आरोपी के रूप में नामित किया था, जबकि फतेही के बयान को उसी शिकायत में शामिल किया गया था।

जैकलीन के लिए भी खरीदे गिफ्ट
एजेंसी ने आरोप लगाया है कि 32 वर्षीय चंद्रशेखर ने फर्नांडीज के लिए गिफ्ट खरीदने के लिए अवैध पैसों का इस्तेमाल किया, जिसे उन्होंने अदिति सिंह और बाकियों को धोखा देकर लगभग 200 करोड़ रुपये की उगाही की थी। उन्हें ईडी ने गिरफ्तार किया था। कर्नाटक के बेंगलुरु के निवासी सुकेश चंद्रशेखर फिलहाल दिल्ली की जेल में बंद हैं और उनके खिलाफ 10 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।

Latest articles

शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जित करने...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में शहरी सेवा शिविर का किया निरीक्षण, लाभार्थियों को वितरित किए पट्टे और सहायता सामग्री

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर क्षेत्र में आयोजित 'शहरी सेवा शिविर' का औचक...

अकाल तख्त के फैसले पर बोले भगवंत मान- मुझे बदनाम करने के लिए फैलाया जा रहा झूठा प्रचार

पंजाब। पंजाब की राजनीति और धार्मिक गलियारों में उस समय भूचाल आ गया, जब...

बिल्ली ने काटा रास्ता तो युवक ने रोकी बुलेट, पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने मार दी टक्कर

भोपाल। राजधानी के स्टेशन बजरिया थाना क्षेत्र में एक बेहद अजीबोगरीब सड़क हादसा सामने...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...