21.7 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयलश्कर और जैश ने अफगानिस्तान में बनाया सुरक्षित ठिकाना, क्या भारत को...

लश्कर और जैश ने अफगानिस्तान में बनाया सुरक्षित ठिकाना, क्या भारत को धोखा दे रहा तालिबान?

Published on

काबुल

भारत के साथ दोस्ती का हाथ बढ़ा रहा तालिबान आतंकवादी संगठनों को सुरक्षित पनाहगाह भी मुहैया करवा रहा है। इनमें जम्मू-कश्मीर में सक्रिय लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद जैसे आतंकी संगठन भी शामिल है। यह खुलासा अफगानिस्तान के पूर्व खुफिया प्रमुख रहमतुल्लाह नबील ने किया है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा है कि अफगानिस्तान में तालिबान के साथ इंगेजमेंट के बावजूद भारत को अपनी सुरक्षा कम नहीं करनी चाहिए। नबील ने बताया कि भारत को भले ही तालिबान के साथ संबंध स्थापित कर अच्छा किया लेकिन अपनी सुरक्षा से समझौता नहीं करना चाहिए। तालिबान शासन में अफगान सरजमीं दुनियाभर के आतंकी संगठनों के लिए सुरक्षित ठिकाना बन गई है।

तालिबान से बात करे भारत, लेकिन हमें भी याद रखे
द हिंदू को दिए इंटरव्यू में रहमतुल्लाह नबील ने कहा कि भारत के स्वयं के हित में तालिबान के साथ बातचीत आवश्यक थी। इसके बावजूद भारत सरकार को अफगानिस्तान के पूर्व नेताओं के साथ भी चैनल खुले रखने चाहिए, भले ही वे अब सत्ता से बाहर हैं। नबील ने अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई और अशरफ गनी दोनों के अधीन राष्ट्रीय सुरक्षा निदेशालय (NDS) के डायरेक्टर के रूप में कार्य किया। उन्होंने 2010 से 2015 के अपने कार्यकाल के दौरान भारत के साथ संबंधों को मजबूत बनाने में काफी सहयोग किया।

भारत ने मुझे वीजा देने से किया था इनकार
अमेरिका और यूरोपीय संघ के साथ तालिबान विरोधी अफगान नेताओं के एक सम्मेलन के मौके पर रहमतुल्लाह नबील ने कहा कि अगस्त 2021 में काबुल पर तालिबान के कब्जे के बाद भारत ने उन्हें वीजा देने से इनकार कर दिया था। उन्होंने कहा कि हमें अन्य देशों को लेकर कोई शिकायत नहीं है, क्योंकि हमें उनसे कोई उम्मीद नहीं थी। लेकिन, हमें अपने दोस्तों से शिकायत है। 15 अगस्त 2021 के बाद, यहां तक कि जो भारत के दोस्त थे और जिनके पास राजनयिक पास और वीजा थे, उन्हें रद्द कर दिया गया।

तालिबान के निशाने पर रहे हैं नबील
नबील ने कहा कि मैंने गनी सरकार के पतन के बाद नई दिल्ली में भारत के पूर्व वार्ताकारों को फोन किया और मां और परिवार के लिए भारत में प्रवेश का अनुरोध किया। उस समय भारत सरकार ने घोषणा की थी कि वह सुरक्षा संबंधी चिंताओं के कारण जारी किए गए सभी वीजा रद्द कर रही है और इसके स्थान पर एक विशेष आपातकालीन ई-वीजा (ईएम-एक्स-विविध ई-वीजा) प्रक्रिया की घोषणा की थी। हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि पिछले साल प्राप्त हुए हजारों आवेदनों में से केवल 300 से कम अफगानों को ई-वीजा जारी किया गया है, जिनमें ज्यादातर हिंदू और सिख हैं। नबील अफगानिस्तान के उन पूर्व अधिकारियों और मंत्रियों में से हैं, जो भारत के साथ अपने संबंधों के कारण तालिबान के निशाने पर रहे हैं।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

भारत-स्लोवाकिया के बीच कई अहम समझौते, पीएम मोदी बोले- टेक्नोलॉजी हमारे संबंधों का आधार

ब्रातिस्लावा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके स्लोवाकियाई समकक्ष रॉबर्ट फिचो के बीच...