14.6 C
London
Wednesday, June 10, 2026
Homeराज्य5 वीं बार टकराई वन्दे भारत एक्सप्रेस, कांग्रेस का तंज – ट्रेन...

5 वीं बार टकराई वन्दे भारत एक्सप्रेस, कांग्रेस का तंज – ट्रेन कमजोर नहीं है, गाय ज्यादा मजबूत हो गई है

Published on

नई दिल्ली

गुजरात के गांधीनगर से मुंबई तक जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस एक बार फिर से हादसे की शिकार हुई है। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है बल्कि या पांचवी बार है कि वंदे भारत एक्सप्रेस से कोई मवेशी टकरा गया है। इसको लेकर सोशल मीडिया पर लोग खूब मजे लेते नजर आ रहे हैं तो वहीं कांग्रेस ने भी नरेंद्र मोदी सरकार पर तंज कसते हुए कमेंट किया है। पांचवी बार चोटिल हुई वंदे भारत एक्सप्रेस.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीती रात गांधीनगर से मुंबई जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन गुजरात के वलसाड में मवेशी से टकरा गई। इस टक्कर के कारण वंदे भारत ट्रेन का अगला हिस्सा खुल गया। इसके साथ ही हादसे की वजह से ट्रेन को कुछ देर के लिए रोकना पड़ा।

कांग्रेस ने किया कटाक्ष

राजस्थान यूथ कांग्रेस के सोशल मीडिया हैंडल से इस घटना पर चुटकी लेते हुए लिखा गया कि, “वंदे भारत ट्रेन कमजोर नहीं है, गाय ज्यादा मजबूत हो गई है। वंदे भारत एक्सप्रेस पांचवीं बार हादसे का शिकार, गुजरात के वलसाड में ट्रैक पर गाय से टकराई।” कांग्रेस नेता शैलेंद्र चौधरी ने बीजेपी पर कटाक्ष कर कहा कि गौमाता बीजेपी को सद्बुद्धि दो, क्या वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन हड़बड़ी में तैयार की गई है? रोजाना इन हादसों की वजह क्या है?

Latest articles

राजधानी भोपाल के भेल क्षेत्र में पहुंचे भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार…

भोपाल। थाना पिपलानी क्षेत्र अंतर्गत आने वाले राजीव नगर में भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय...

छत्तीसगढ़ में शुरू हुई सीएम हेल्पलाइन 1076, अब एक कॉल पर सुनी जाएगी जनता की हर समस्या

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सुशासन और जनसुनवाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा...

राजस्थान में भी पहुंचेगा आरआरटीएस, बहरोड़ तक कॉरिडोर निर्माण को मिली गति : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयासों से दिल्ली-गुरुग्राम-रेवाड़ी-एसएनबी-बहरोड़ रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) कॉरिडोर...

More like this

स्टार्टअप्स को सम्मानित करते हुए बोले सीएम भगवंत मान, ‘आम आदमी पार्टी भी एक राजनीतिक स्टार्टअप’

चंडीगढ़। पंजाब सरकार द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में नए स्टार्टअप शुरू करने वाले युवाओं...