26.9 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराज्यवेस्‍ट बंगाल में बीजेपी-टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, फोर्स तैनात

वेस्‍ट बंगाल में बीजेपी-टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, फोर्स तैनात

Published on

कोलकाता

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के होटूगंज इलाके में रव‍िवार को तृणमूल कांग्रेस (TMC) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। झड़प उस समय हुई जब बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी उसी जिले के डायमंड हार्बर में रैली कर रहे थे। मीड‍िया रिपोर्टों में कहा गया है कि एक तृणमूल कार्यालय में तोड़फोड़ की गई है और मोटरसाइकिलों में आग लगा दी गई है। इसके साथ ही इलाके में भारी पुल‍िस बल को तैनात कर द‍िया गया है।

जानकारी के मुताब‍िक, शनिवार को तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय बदहाली की शिकायत करते हुए नैशनल हाइवे नंबर 117 पर जाम लगा द‍िया था। इस दौरान बीजेप के कार्यकर्ता सुवेंदु अधि‍कारी की रैली में शाम‍िल होने जा रहे थे। आरोप है कि डायमंड हार्बर की ओर जा रहे बीजेपी कार्यकर्ताओं के वाहनों को वहीं रोक दिया गया। इससे वहां ईंट-पत्थरबाजी शुरू हो गई।

बीजेपी पर लगाया आरोप
बीजेपी कार्यकर्ताओं पर टीएमसी के स्थानीय कार्यालय को तोड़ने का आरोप लगाया गया है। इस दौरान क‍िसी ने सड़क किनारे खड़ी एक बाइक में आग लगा दी। जानकारी मिलने पर बीजेपी विधायक अग्निमित्रा पाल इलाके में गईं। ईंट-पत्थरबाजी शुरू हो गई।

Latest articles

मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार सुस्त, लू-गर्मी और आंधी-बारिश का मिला-जुला असर

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून का इंतजार लंबा होता जा रहा है। मौसम विभाग...

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...