20.2 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराज्य'ये पाकिस्तान से जीतकर बने हैं विधायक...,' BJP सांसद के बयान से...

‘ये पाकिस्तान से जीतकर बने हैं विधायक…,’ BJP सांसद के बयान से गरमाई बिहार में राजनीति

Published on

पूर्वी चम्पारण

भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और शिवहर की सांसद रमा देवी ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। उन्होंने मीडिया के बातचीत करते हुए पूर्वी चंपारण की ढाका विधानसभा को पाकिस्तान बता दिया है। सांसद रमा देवी ने ढाका विधायक पवन जायसवाल की ओर इशारा किया और कहा कि हम लोगों ने तो पाकिस्तान भी जीता है। ढाका तो पाकिस्तान में ही है न और पवन जायसवाल जी ढाका से जीतकर विधायक बने हैं। बता दें कि ढाका विधानसभा मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र है। उन्होंने कहा कि हम लोग पाकिस्तान जीतकर आए हैं और पवन वहां के विधायक हैं। हालांकि यह बातें उन्होंने हंसी मजाक और अनौपचारिक रूप से कहीं, लेकिन अब ये मामला राजनीतिक रंग लेने लगा है।

रमा देवी का बयान ढाका की जनता का अपमान: जाप
रमा देवी के इस बयान को जन अधिकार पार्टी (जाप) ने आड़े हाथों लिया है। जाप प्रदेश महासचिव अभिजीत सिंह ने कहा है कि ढाका को पाकिस्तान कहना और पवन जायसवाल को पाकिस्तान का विधायक कहना काफी शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि रमा देवी और पवन जायसवाल ने पूरे ढाका की जनता को अपमानित किया है। यहां की जनता के वोट की बदौलत वे लोग आज सांसद और विधायक हैं, उसी ढाका को ये लोग पाकिस्तान का बता रही हैं। यह शर्मनाक है।

ढाका की जनता क्या पाकिस्तान की नागरिक है: अभिजीत सिंह
उन्होंने कहा कि क्या रमा देवी भूल गईं हैं कि ढाका के तीन लाख से अधिक वोटरों ने उन्हें कई बार सांसद बनाया है, क्या वे पाकिस्तानी हैं? क्या ढाका में जो भी हिंदू और मुसलमान हैं, वे पाकिस्तान के नागरिक हैं? क्या ढाका पाकिस्तान में आता है? उन्होंने कहा कि इन नेताओं ने ढाका के अस्तित्व पर सवाल उठाया है। यह पूरे विधानसभा का अपमान है, इसके लिए आरपार की लड़ाई होगी। (रिपोर्ट- आभा सिन्हा)

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this