23 C
London
Wednesday, May 27, 2026
Homeराज्ययोगी का खौफ! एनकाउंटर में मारे गए थे 3 साथी, चौथा गिरफ्तारी...

योगी का खौफ! एनकाउंटर में मारे गए थे 3 साथी, चौथा गिरफ्तारी के लिए दिल्ली कोर्ट के बाहर करने लगा फायरिंग

Published on

नई दिल्ली

कड़कड़डूमा कोर्ट के बाहर अचानक यूपी के एक क्रिमिनल के गोली चलाने से शुक्रवार शाम सनसनी फैल गई। पुलिस ने बताया कि एक युवक ने गेट नंबर-4 के बाहर देसी पिस्टल से आसमान में फायरिंग की। आरोपी अरमान (20) को मौके पर ही पकड़ लिया गया। उसके पास से पिस्टल और खाली कारतूस भी बरामद कर लिया गया। फर्श बाजार पुलिस ने आरोपी के खिलाफ लोगों की जान खतरे में डालने और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि जब आरोपी से पूछा गया कि उसने गोली क्यों चलाई तो उसने खुलासा किया कि वह जेल जाना चाहता था, इसी कारण उसने हवा में गोली चलाई थी, जिससे पुलिस उसे गिरफ्तार कर ले। फिलहाल वह पुलिस हिरासत में है। आरोपी के खुलासे ने पुलिसकर्मियों का सिर चकरा दिया।

UP पुलिस के खौफ में चला पैंतरा
पुलिस यह पता करने में जुट गई कि आखिर माजरा क्या है। एक 20 साल का जवान लड़का जेल जाने के लिए जानबूझकर गोली क्यों चला रहा है, जिससे पुलिस उसे गिरफ्तार कर ले। पुलिस जांच में पता चल गया कि क्यों उसने यह पैंतरा चला था। दरअसल, आरोपी अरमान यूपी का वॉन्टेड क्रिमिनल है। उस पर 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित है। वह बुलंदशहर में 2 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में वॉन्टेड था। आरोपी को डर था कि यूपी पुलिस उसका एनकाउंटर कर देगी। इस कारण उसने दिल्ली में अपराध कर जेल जाने की योजना बनाई, जिससे उसकी जान बच सके।

तीन साथियों का हो चुका है एनकाउंटर
पुलिस सूत्रों ने बताया कि अरमान के खिलाफ 8 मामले दर्ज हैं, जो अपहरण और रंगदारी के हैं। वह जब नाबालिग था, उसने तभी अपराध की दुनिया में कदम रख दिया था। वह बुलंदशहर के अरमानी गैंग का एक्टिव मेंबर है। गैंग अपहरण और रंगदारी का ही काम करता है। पुलिस अरमान के तीन साथियों को एनकाउंटर में ढेर कर चुकी है। इसी कारण अब उसे डर था कि अगला नंबर उसी का है। आरोपी अरमान मेरठ का रहने वाला है।

Latest articles

बीएचईएल के कुछ एजीएम 12 साल से नहीं बन पाये जीएम, अब फिर प्रमोशन की कतार में

केसी दुबे भोपाल यूनिट से कौन बनेंगा जीएम,कॉरपोरेट खंगाल रहा है कुंडली अगले साल कई...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक, कई अहम फैसलों को मंजूरी

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में महानदी भवन स्थित मंत्रालय में आयोजित...

धंबोला रात्रि चौपाल में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने महिलाओं और किसानों से किया संवाद

राजस्थान। राजस्थान के डूंगरपुर जिला की चौरासी विधानसभा क्षेत्र स्थित धंबोला ग्राम पंचायत में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बीसलपुर बांध का करेंगे दौरा; ‘वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान’ के तहत करेंगे पूजा-अर्चना

देवली (टोंक)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को देवली उपखंड क्षेत्र स्थित प्रदेश...

More like this