17.9 C
London
Wednesday, June 17, 2026
Homeराष्ट्रीयडांटने पर इतना गुस्सा! दिल्ली में बच्चों के झगड़े में पड़ोसी महिला...

डांटने पर इतना गुस्सा! दिल्ली में बच्चों के झगड़े में पड़ोसी महिला को पीटकर मार डाला

Published on

नरेला

महज चार से पांच साल की उम्र के दो पड़ोसी बच्चों के विवाद का अंजाम एक महिला की हत्या तक जा पहुंचा। यह घटना नरेला इंडस्ट्रियल एरिया के बवाना एरिया की है। चश्मदीदों ने पुलिस को बताया कि बच्चों के विवाद में जिस 53 साल की महिला की हत्या हुई है, उनका कसूर सिर्फ इतना था कि उन्होंने झगड़ रहे दोनों बच्चों को डांट दिया था। आरोप है कि यह बात पड़ोसी परिवार को इतनी नागवार गुजरी कि घर में घुसकर महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी। नरेला इंडस्ट्रियल एरिया थाने की पुलिस ने आईपीसी 302/452/506/34 के तहत केस दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, 27 साल की प्रतिभा परिवार के साथ जेजे कॉलोनी बवाना में रहती हैं। घर में सास-ससुर हैं। वह आंगनबाड़ी में जॉब करती हैं। रोज की तरह शनिवार को भी ड्यूटी से दोपहर ढाई बजे घर पहुंची। घर आने के बाद वह तीसरी मंजिल पर थी, जब उन्हें झगड़े का शोर सुनाई दिया। नीचे आईं तो पता चला कि उनके 4 साल का बेटा व पड़ोस का 5 वर्षीय बच्चा खेलते हुए झगड़ रहे थे। उस समय प्रतिभा के सास-ससुर घर में थे। आवाज सुनकर 53 वर्षीय सास रामवती भी आ गईं। उन्होंने दोनों बच्चों को डांट दिया। वारदात की चश्मदीद प्रतिभा ने पुलिस को बयान दिया कि तभी पड़ोसी बच्चे के परिवार से उसकी नानी कमला गुस्से में आ गईं। आरोप है कि सास रामवती और कमला के बीच कहासुनी हो गई। उस समय प्रतिभा ने दोनों को समझा बुझाकर शांत करके भेज दिया। उसके बाद सास-ससुर चार बजे घर से बाहर घूमने चले गए। करीब पांच बजे वापस आने के बाद ससुर गायों को चारा डाल रहे थे और सास चारपाई पर बैठी थीं।

आरोप है कि शाम करीब छह बजे उसी पड़ोसी परिवार से रेनू, पूजा, बाबू और कमला गाली देते हुए घर में आ गए। तीनों ने चारपाई पर बैठी सास को पीटना शुरू कर दिया। बाबू नाम के शख्स ने अंदर से कुंडी लगा दी, ताकि कोई बचाने न आ सके। उसके बाद आरोप है कि पूजा ने गला दबाया। जबकि रेनू और कमला ने चारपाई पर ही सास को जकड़े रखा। प्रतिभा ने अपनी सास को छुड़ाना चाहा तो रेनू ने बाल पकड़कर नीचे गिरा दिया। उसके बाद शोर सुनकर आसपास के लोग इकठ्ठा हो गए। पिटाई से सास वहीं जख्मी हालत में गिर गईं। आरोपी मौके से फरार हो गए। परिवार के लोग तुरंत रामवती को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हत्या के आरोप में पूजा, रेनू और कमला को पकड़ लिया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि हत्या के दौरान आरोपियों ने रामवती की आंखों में मिर्ची भी डाली थी। पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है।

Latest articles

​बीएचईएल में बीएमडी जांच शिविर का आयोजन, 400 लोगों ने उठाया लाभ

​हरिद्वार l बढ़ती हुई अस्थि रोग (हड्डियों से संबंधित) समस्याओं को देखते हुए बीएचईएल...

बीएचईएल भोपाल में 10-दिवसीय योग उत्सव शुरू, “स्वस्थ बुढ़ापे के लिए योग” थीम पर होंगे 13 कार्यक्रम

​भोपाल। शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक सेहत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भेल (BHEL),...

शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जित करने...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में शहरी सेवा शिविर का किया निरीक्षण, लाभार्थियों को वितरित किए पट्टे और सहायता सामग्री

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर क्षेत्र में आयोजित 'शहरी सेवा शिविर' का औचक...

More like this

नीट री-एग्जाम से पहले केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, टेलीग्राम पर लगाई अस्थायी रोक, 22 जून तक पाबंदियां

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम पर अस्थायी रूप से रोक लगाने...

एनटीपीसी के नए सीएमडी चयन की प्रक्रिया तेज, 18 वरिष्ठ अधिकारियों के नाम शॉर्टलिस्ट

नई दिल्ली/भोपाल। देश की सबसे बड़ी बिजली उत्पादक और सरकारी स्वामित्व वाली महारत्न कंपनी...

प्रशांत महासागर में सक्रिय हुआ ‘सुपर अल नीनो’, भारत के लिए बढ़ी चिंता, सूखे की आशंका 60 फीसदी

नई दिल्ली/भोपाल। अमेरिकी मौसम एजेंसी एनओएए (NOAA) ने प्रशांत महासागर में 'अल नीनो' के...