22.1 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराज्यशाही मस्जिद में कांवड़ लेकर घुस रहा शख्स अरेस्‍ट, हनुमान चालीसा पाठ...

शाही मस्जिद में कांवड़ लेकर घुस रहा शख्स अरेस्‍ट, हनुमान चालीसा पाठ के ऐलान पर छावनी बनी मथुरा

Published on

मथुरा

मथुरा में तनाव के बीच पुलिस ने एक शख्स को हिरासत में लिया है। हिरासत में लिया गया शख्स शाही ईदगाह मस्जिद में कांवड़ लेकर घुसने की कोशिश कर रहा था। जिसे मौके पर तैनात पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। आज हिंदू महासभा ने शाही ईदगाह में हनुमान चालीसा का पाठ करने और लड्डू गोपाल की स्थापना करने का ऐलान किया था। हिंदू संगठन की धमकी के बाद से पूरे मथुरा में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। जिले में धारा 144 लागू कर दी गई है। हर जगह पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं, ताकि किसी भी तरीके की अनहोनी को टाला जा सके।

क्या है मामला?
मथुरा में अखिल भारत हिंदू महासभा समेत कुछ हिंदूवादी संगठनों ने छह दिसंबर यानी आज श्रीकृष्ण जन्मस्थान के पास स्थित ईदगाह में लड्डू गोपाल और हनुमान चालीसा पढ़ने का ऐलान किया था। इसके मद्देनजर पुलिस प्रशासन अलर्ट है। श्रीकृष्ण जन्मस्थान और शाही ईदगाह मस्जिद के आसपास के क्षेत्र को सुरक्षा के मद्देनजर आठ सेक्टरों में बांटा गया है। आगरा जोन के करीब 1261 जवान सुरक्षा में मुस्तैद किए गए हैं। वहीं सोमवार को सीओ सिटी के नेतृत्व में पुलिस फोर्स ने इलाके में पैदल मार्च भी किया।

लोकल इंटेलिजेंस यूनिट हुई एक्टिव
पुलिस तैनाती के चलते मथुरा छावनी में तबदील हो गया है। जगह-जगह पुलिस बैरिकेडिंग लगाकर हर आने-जाने वाले वाहनों की तलाशी ले रही है। श्रीकृष्ण जन्मस्थान और ईदगाह के आसपास की किलेबंदी करने के साथ ही शहर में खुफिया विभाग भी सतर्क हो गया है। हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। सीओ सिटी अभिषेक तिवारी ने बताया कि रविवार की देर शाम से फिरोजाबाद, मैनपुरी, अलीगढ़ और आगरा से आए फोर्स को जिले में तैनात कर दिया गया है।

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this