24.2 C
London
Tuesday, June 16, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली एमसीडी में फेल हुए Exit Polls, गुजरात और ह‍िमाचल चुनावों में...

दिल्ली एमसीडी में फेल हुए Exit Polls, गुजरात और ह‍िमाचल चुनावों में क्‍या होगा

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली एमसीडी चुनाव के नतीजे आ गए हैं। दिल्ली नगर निगम (MCD) के कुल 250 में से 216 वार्ड के नतीजे आ चुके हैं। इन नतीजों में आम आदमी पार्टी (AAP) 133 और बीजेपी (BJP) 103 वार्ड में जीत गई है। दिल्ली में 4 दिसंबर 2022 को हुए MCD के 250 वार्डों के लिए मतदान में 50.48 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई थी। एमसीडी चुनाव के ये नतीजे एग्जिट पोल में आए नतीजों के अनुमान से एकदम अलग हैं।

दिल्ली नगर निगम चुनाव के एग्‍ज‍िट पोल्‍स में आम आदमी पार्टी की जीत की भव‍िष्‍यवाणी तो की गई थी, लेक‍िन सीटों का जो अनुमान लगाया गया था, वह असल नतीजों से एकदम अलग हैं। ऐसे में एक बार फ‍िर एग्‍ज‍िट पोल पर सवाल उठने लगे हैं। चर्चा इस बात पर भी हो रही है क‍ि क्‍या गुजरात और ह‍िमाचल प्रदेश व‍िधानसभा चुनाव के ल‍िए एग्‍ज‍िट पोल्‍स के नतीजे सटीक बैठेंगे?

दिल्ली नगर निगम में 126 सीटें पाने वाली पार्टी को बहुमत मिलेगा और दिल्ली सरकार में सत्तारुढ़ आम आदमी पार्टी इसके काफी करीब पहुंच गई है। चुनावी नतीजे के बाद दिल्ली में आप के दफ्तरों में जश्न मनाया जाने लगा है।

अब देखें Delhi MCD को लेकर तीन बड़े Exit Polls के नतीजे
द‍िल्‍ली नगर निगम चुनाव के एग्‍ज‍िट पोल नतीजों में 15 साल से सत्ता पर काबिज बीजेपी (BJP) पर आप (AAP) भारी पड़ती दिख रही थी। हालांकि, आज तक-एक्‍स‍िस माय इंड‍िया, न्‍यूज एक्‍स-जन की बात और टाइम्‍स नाउ-ईटीजी तीनों प्रमुख एग्जिट पोल में आप को 146 से 175 के बीच सीटें दी थी। बीजेपी को 69 से 94 सीटें म‍िलने का अनुमान जताया गया था। हालांकि अब वास्तविक नतीजे इससे बिल्कुल अलग दिख रहे हैं

Exit Poll BJP Congress AAP
Aaj Tak – Axis My India 69-91 3-7 149-171
News X – Jan Ki Baat 70-92 4-7 159-175
Times Now – ETG 84-94 6-10 146-156

Latest articles

मध्य प्रदेश पुलिस पर बड़ा एक्शन: दो टीआई समेत 100 पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज

आगर मालवा। मध्य प्रदेश के आगर मालवा पुलिस की राजस्थान के डग क्षेत्र में...

नीट री-एग्जाम से पहले केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, टेलीग्राम पर लगाई अस्थायी रोक, 22 जून तक पाबंदियां

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम पर अस्थायी रूप से रोक लगाने...

जनसेवा ही प्रशासनिक सेवा का सर्वोच्च उद्देश्य, संवेदनशीलता और निष्पक्षता से करें कार्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास...

राजस्थान में कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ टैक्स फ्री घोषित

जयपुर। राजस्थान सरकार ने बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत अभिनीत हालिया रिलीज फिल्म...

More like this

नीट री-एग्जाम से पहले केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, टेलीग्राम पर लगाई अस्थायी रोक, 22 जून तक पाबंदियां

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम पर अस्थायी रूप से रोक लगाने...

एनटीपीसी के नए सीएमडी चयन की प्रक्रिया तेज, 18 वरिष्ठ अधिकारियों के नाम शॉर्टलिस्ट

नई दिल्ली/भोपाल। देश की सबसे बड़ी बिजली उत्पादक और सरकारी स्वामित्व वाली महारत्न कंपनी...

प्रशांत महासागर में सक्रिय हुआ ‘सुपर अल नीनो’, भारत के लिए बढ़ी चिंता, सूखे की आशंका 60 फीसदी

नई दिल्ली/भोपाल। अमेरिकी मौसम एजेंसी एनओएए (NOAA) ने प्रशांत महासागर में 'अल नीनो' के...