15.8 C
London
Tuesday, June 9, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीययूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की बने TIME पर्सन ऑफ द ईयर, एलन मस्क...

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की बने TIME पर्सन ऑफ द ईयर, एलन मस्क और जिनपिंग भी थे फाइनल में

Published on

वॉशिंगटन

यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की को टाइम मैग्जीन ने पर्सन ऑफ द ईयर 2022 चुना है। दुनिया की प्रतिष्ठित पत्रिकाओं में से एक टाइम मैग्जीन की ओर से यह पुरस्कार उस व्यक्ति को दिया जाता है, जिसने पिछले एक साल में दुनिया पर सबसे अधिक प्रभाव डाला। इस पुरस्कार के अन्य फाइनलिस्ट में ईरान के प्रदर्शनकारी, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट शामिल था। पत्रिका के संपादन के कहा कि ये निर्णय बेहद स्पष्ट था।

संपादक एडवर्ज फेलसेंथल ने लिखा, ‘ऐसी दुनिया में जो अलग-अलग मुद्दों पर बंटी हैं वह इस मुद्दे पर साथ है।’ उन्होंने कहा कि यह अवार्ड सिर्फ जेलेंस्की को ही नहीं, बल्कि यूक्रेन की आत्मा को दिया गया है। इसमें इवगेन क्लोपोटेंको जो एक रसोइया हैं, जैसे लोग शामिल हैं। जिन्होंने यूक्रेन के हजारों लोगों को मुफ्त में भोजन और दवाई दी। क्लोपोटेंको को रूस ने कैद कर लिया और तीन महीने बाद रिहा कर दिया। पत्रिका ने कहा कि जेलेंस्की ने यूक्रेन के लोगों को प्रेरित कियाऔर रूसी आक्रमण का विरोध करने के लिए उनके साहस को दुनिया में मान्यता दिलाई।

इन्हें भी मिला पुरस्कार
मैग्जीन की ओर से कहा गया, ‘जेलेंस्की की सफलता इस तथ्य पर निर्भर है कि साहस संक्रामक है।’ पत्रिका के कवर पर ब्रिटिश ट्रॉमा सर्जन डेविड नॉट की तस्वीर भी है, जो युद्ध में घायल लोगों की मदद करने यूक्रेन गए थे। ईरान में महिलाएं टाइम के 2022 हीरो ऑफ द ईयर रहीं और के-पॉप बैंड ब्लैकपिंक को टाइम एंटरटेनर ऑफ द ईयर के रूप में मान्यता दी गई। अमेरिकी बेसबॉल खिलाड़ी आरोन जज को एथलीट ऑफ द ईयर और मलेशियाई अभिनेत्री मिशेल योह को आइकॉन ऑफ द ईयर चुना गया है।

पहले ये रह चुके हैं पर्सन ऑफ द ईयर
एलन मस्क पिछले साल के पर्सन ऑफ द ईयर विजेता थे। वह एक बार फिर फाइनलिस्ट थे। 2021 में उनकी इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला दुनिया की सबसे मूल्यवान कार निर्माता बन गई। टाइम मैग्जीन के कवर पर छपना एक बड़ी प्रतिष्ठा मानी जाती है। जर्मनी के पूर्व तानाशाह एडोल्फ हिटलर को 1938 में कवर पर छापा गया था। मैग्जीन के कवर पर 2007 में रूसी राष्ट्रपति पुतिन भी छप चुके हैं।

Latest articles

भोपाल मेट्रो में पहली बार चलती ट्रेन में लाइव डीजे और डांस; ‘सेलिब्रेशन ऑन व्हील्स’ पॉलिसी के तहत हुआ

भोपाल। राजधानी भोपाल में पहली बार चलती मेट्रो के भीतर लाइव डीजे, डांस और...

भोपाल पुलिस के जवानों ने पेश की मानवता की मिसाल, सीपीआर देकर बचाई हार्ट अटैक आए व्यक्ति की जान

भोपाल। राजधानी के पुलिस कमिश्नर कार्यालय परिसर में सोमवार को भोपाल पुलिस के जवानों...

ट्विशा शर्मा डेथ केस: केस डायरी लीक होने के आरोपों के बीच घिरे एसआई,रस्सी जब्ती में लापरवाही

भोपाल। बहुचर्चित एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा मौत मामले की जांच कर रही केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो...

मप्र में प्री-मानसून सक्रिय, जून में अब तक कोटे की 65% बारिश, आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। मप्र में मानसून की आधिकारिक एंट्री अभी नहीं हुई है, लेकिन प्री-मानसूनी गतिविधियों...

More like this

फिलीपींस में 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट, चार की मौत, 200 से ज्यादा घायल

मनीला। फिलीपींस के दक्षिणी हिस्से मिंडानाओ में सोमवार सुबह तेज भूकंप के झटकों ने...

ईरान-इजराइल में फिर जंग: इजरायल ने ईरान के 4 शहरों पर दागी बैलिस्टिक मिसाइल

ईरान ने तेल अवीव पर मिसाइलें दागीं, इजराइल ने तेहरान-तबरीज को निशाना बनाया तेहरान/वॉशिंगटन डीसी।...