31 C
London
Monday, May 25, 2026
Homeराजनीति4 बच्चों के पिता और जनसंख्या नियंत्रण की बात? रवि किशन बोले-कांग्रेस...

4 बच्चों के पिता और जनसंख्या नियंत्रण की बात? रवि किशन बोले-कांग्रेस बिल लाती तो हम रुक जाते

Published on

नई दिल्ली,

आजतक के महामंच पर बीजेपी सांसद और अभिनेता रवि किशन ने शिरकत की. इस दौरान उन्होंने जनसंख्या नियंत्रण बिल पर चर्चा की. सांसद रवि किशन ने कहा कि मैं इस कार्यक्रम से निकलकर सीधा पार्लियामेंट में बिल पेश करने जा रहा हूं. इस दौरान रवि किशन ने उनके 4 बच्चों को लेकर भी बातचीत की. उन्होंने कहा कि मैं अब इस पर सोचता हूं तो सॉरी फील करता हूं.

कार्यक्रम में एक सवाल के जवाब में बीजेपी सांसद ने कहा कि अगर ये बिल कांग्रेस पहले लेकर आती, तो हम रुक जाते. रवि किशन ने कहा कि मेरे 4 बच्चे हैं, ये कोई गलती नहीं है, अगर कांग्रेस ये बिल लेकर आती, अगर कानून बना होता, तो हम 4 बच्चे नहीं करते. इसके लिए कांग्रेस दोषी है. क्योंकि उनकी सरकार थी, हम जागरूक नहीं थे. उन्हें इस मामले में गंभीर होना चाहिए था.

जनसंख्या को लेकर रवि किशन बोले कि चीन ने भी जनसंख्या पर नियंत्रण किया. अगर हम अपने देश के संदर्भ में बात करें तो इस देश को चलाना बड़ा बात है. अगर कांग्रेस ने आने वाली पीढ़ियों को लेकर सोचा होता, तो हमें जो स्ट्रगल करना पड़ रहा है, वो नहीं करना होता.

जनसंख्या नियंत्रण बिल पर उन्होंने कहा कि मेरे पास जवाब है कि एक चार बच्चों का पिता ये बिल क्यों लेकर आ रहा है. साथ ही कहा कि हम पर आरोप-प्रत्यारोप होंगे. लेकिन कोई बात नहीं है. रवि किशन ने कहा कि 20 से 25 साल बाद बदली हुई चीजें नजर आएंगी.

2035 तक देश सुपर पावर बनने जा रहा है. जिस हिसाब से चीजें तैयार हो रही हैं, कोविड के बाद देश को संभालकर निकालना, जीडीपी के मामले में ब्रिटेन को पीछे छोड़ दिया है. अगर मंदिर बन रहा है तो सड़कें भी बन रही हैं. कॉरिडोर बन रहा है तो एम्स भी बन रहा है.

कार्यक्रम के दौरान रवि किशन ने कहा कि राजनीति लोगों की सेवा करने के लिए है. लेकिन ये भी तय है कि हम अभिनेता हैं, और हमेशा रहेंगे. क्योंकि ये हमारी किस्मत मे लिखा है. इस दौरान रवि किशन ने कुछ गीत भी गुनगुनाए.

Latest articles

ट्विशा शर्मा केस में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, CJI बोले- यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है और इसकी निष्पक्ष जांच बहुत ज़रूरी

नई दिल्ली। ट्विशा शर्मा केस का स्वतः संज्ञान लेते हुए सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार...

देश में आज से ‘नौतपा’ शुरू, पारा 47 डिग्री के पार; जानें अपने राज्य और शहर का हाल

नई दिल्ली। देश में आज से नौतपा की शुरुआत हो गई है, ​9 दिन...

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल

एमपी में राज्यसभा चुनाव की सरगर्मी तेज; बीजेपी चल सकती है 'सवर्ण' दांव, तीसरी...

इस महीने चौथी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, दिल्ली में पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर महंगा हुआ

नई दिल्ली। देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...